{"_id":"5ce529aabdec220791792210","slug":"mohit-mor-shot-dead-look-at-his-most-popular-tik-tok-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहित मोर के ये 5 टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल, 13 गोली मारकर की गई हत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोहित मोर के ये 5 टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल, 13 गोली मारकर की गई हत्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 23 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टिक टॉक सेलेब्रिटी बन चुके मोहित मोर की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई । टिक टॉक ऐप पर एक्टिव मोहित मोर एक जिम ट्रेनर भी हैं । मोहित नजफगढ़ इलाके में स्थित अपने दोस्त की दुकान पर गए थे । वहां पर हेलमेट पहने आए तीन आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया ।
27 साल के मोहित मोर को आरोपियों ने 13 गोली मारी । मोहित के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है । दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी कैद हो गए हैं । मोहित के टिक टॉक ऐप पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर थे ।
मोहित के टिक टॉक वीडियो काफी वायरल होते थे । सोशल मीडिया पर यूजर्स मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । मोहित के घर में मां के अलावा एक भाई भी है । उनके पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी ।
जिम ट्रेनर और टिक टॉक पर वीडियो बनाने के अलावा मोहित अच्छा गाना भी गाते थे । उनके इंस्टाग्राम पर भी 3 हजार से ज्यादा फॉलोवर थे । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पैसों के लेन-देन और युवती से प्यार के चलते उनकी हत्या की गई है ।
मोहित ने अप्रैल में कॉलेज ज्वॉयन किया था । वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे । सोशल मीडिया पर फैंस मोहित के लिए सैड वीडियो और मैसेज शेयर कर रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।