फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohit Suri: कभी T-Series में ऑफिस बॉय का काम करते थे मोहित सूरी, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

Tue, 11 Apr 2023 09:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Apr 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Mohit Suri Birthday Special Know Unknown Facts about Director love life and Career
मोहित सूरी - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितनी पूछ अभिनेता और अभिनेत्री की होती है, उतनी ही डायरेक्टर्स की भी होती है। आज-कल तो एक्टर से ज्यादा डायरेक्टर के नाम पर फिल्में चलती हैं। इन्हीं में एक नाम मोहित सूरी का भी है। मोहित के बॉलीवुड में आने का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Mohit Suri Birthday Special Know Unknown Facts about Director love life and Career
मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित सूरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मोहित का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था। डायरेक्शन की फील्ड में मोहित सूरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कीं थी। यह फिल्में दर्शकों के बीच काफी पसंद भी की गई थीं। थ्रिलर फिल्मों के अलावा मोहित ने  'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्में भी दी हैं।

Mohit Suri Birthday Special Know Unknown Facts about Director love life and Career
मोहित सूरी, उदिता गोस्वामी - फोटो : Social media

आगे जाकर निर्देशक मोहित ने उदिता से शादी की थी। मोहित और उदिता साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसा माना जाता है कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को करीब नौ साल तक डेट कर चुके हैं। बता दें कि मोहित की पत्नी उदिता निर्देशक की फिल्मों में  इमरान हाशमी की हीरोइन रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Suri Birthday Special Know Unknown Facts about Director love life and Career
मोहित सूरी, उदिता गोस्वामी - फोटो : Social media

बात करें निर्देशक के संघर्ष की तो करियर के शुरुआती दिनों में मोहित टी सीरीज के ऑफिस में बतौर ऑफिस असिस्टेंट काम करते थे। वहां वह कैसेट्स लाने और ले जाने का काम करते थे, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपना मुकद्दर बदल दिया। आज मोहित का नाम बॉलीवुड के सफल निर्देशक की लिस्ट में शुमार हैं। मोहित के संघर्ष की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
Mohit Suri Birthday Special Know Unknown Facts about Director love life and Career
मोहित सूरी, उदिता

आपको बता दें कि डायरेक्टर मोहित सूरी और इमरान हाशमी कजिन भाई हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो मोहित से शादी करने के बाद उदिता इमरान हाश्मी की भाभी बन गई थी। इसके अलावा उदिता पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की भी भाभी हैं। यही नहीं, मोहित सूरी भट्ट कैंप के डायरेक्टर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed