फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohini Hattangadi: इंटरनेशनल फिल्म में काम करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं रोहिणी, मिल चुका है BAFTA अवॉर्ड

Tue, 11 Apr 2023 08:47 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 08:47 AM IST
विज्ञापन
Rohini Hattangadi birthday special know about her first international film actress won bafta award for it read
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी आज अपना यानी 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग की दुनिया में रोहिणी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस का जन्म 11 अप्रैल सन् 1955 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगी।

Rohini Hattangadi birthday special know about her first international film actress won bafta award for it read
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया था। एक्टिंग के अलावा रोहणी नृत्य कला में भी माहिर हैं उन्होंने क्लासिकल डांस कत्थकली और भारतनाट्यम भी सीखा है। उन्होंने 'गाधीं', 'सारांश', 'पार्टी', 'अग्निपथ' और 'अर्थ' और 'पुकार' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। साल 2003 में आई संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में उन्होंने संजय दत्त की मां का रोल प्ले किया था। इसके अलावा रोहिणी ने 'घातक' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। 

Rohini Hattangadi birthday special know about her first international film actress won bafta award for it read
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहिणी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अपने बैचमेट जयदेव संग शादी रचाई थी, लेकिन साल 2008 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम असीम हट्टंगड़ी है। असीम भी अपनी मां की तरह ही बॉलीवुड का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ मिलकर एक मराठी थियेटर ग्रुप की शुरुआत की थी। इस थियेटर ग्रुप में उन्होंने 150 से ज्यादा नाटक बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Hattangadi birthday special know about her first international film actress won bafta award for it read
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहिणी हट्टंगड़ी ने टीवी की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन साल 1978 से उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस के करियर की पहली फिल्म अरविंद देसाई की फिल्म ‘अजीब दास्तान’ थी। इसके अलावा उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ थी। इस फिल्म से रोहिणी को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी।रोहिणी ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म मे काम किया था।

विज्ञापन
Rohini Hattangadi birthday special know about her first international film actress won bafta award for it read
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए  उन्होंने बाफ्टा अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए दो फिल्मफेयर और एक नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं।

यह भी पढ़ें-  Mrunal Thakur: पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करने के लिए मृणाल ने बेले खूब पापड़, बोलीं- खुशी है कि मेहनत सफल हुई


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed