फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर, 'जहर' के सेट पर मिला सच्चा प्यार, मोहित सूरी के बारे में छह दिलचस्प किस्से

Fri, 11 Apr 2025 07:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Mohit Suri Happy Birthday: फिल्म 'कलयुग' और 'आवारापन' जैसी फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी ने बॉलीवुड में अपनी थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों से खास पहचान बनाई है। उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं, जो उनकी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Mohit Suri Happy Birthday wife udita goswami directed Indian films like kalyug awarapan aashiqui 2 ek villain
आज है लेखक और निर्देशक मोहित सूरी का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
मोहित सूरी का जन्म 11 अप्रैल 1981 मुंबई में हुआ। मोहित ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया है, जिसमें जहर, राज द मिस्ट्री कॉम्टीन्यूज और कलयुग जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। आज मोहित का 44वां जन्मदिन है। आइए इस खास मौके जानिए मोहित सूरी के बचपन से लेकर निर्देशन बनने तक के सफर के बारे में दिलचस्प कहानी।

 
Mohit Suri Happy Birthday wife udita goswami directed Indian films like kalyug awarapan aashiqui 2 ek villain
बचपन का शरारती गैंग - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
पहला - बचपन का शरारती गैंग 
मोहित सूरी का बचपन मुंबई के पाली हिल में बीता, जहां उनकी नानी का घर है। गर्मियों की छुट्टियों में वह अपनी मां के साथ वहां जाते थे। उस दौरान मोहित अपने चचेरे भाई इमरान हाशमी और राहुल भट्ट के साथ एक शरारती बच्चों के ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे। ये बच्चे अपनी सोसाइटी में इतने शैतान थे कि वहां की चीजों को तोड़ने-फोड़ने के लिए जाने जाते थे।
 
Mohit Suri Happy Birthday wife udita goswami directed Indian films like kalyug awarapan aashiqui 2 ek villain
ग्लैमर से अनजान मोहित - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
दूसरा - ग्लैमर से अनजान मोहित
मोहित हालांकि मोहित भट्ट परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां उनके मामा महेश भट्ट और चाचा मुकेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, लेकिन उनका बचपन सादगी भरा था। उन्हें फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया का कोई अंदाजा नहीं था। जब उनकी बहन पूजा भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में काम शुरू किया, तब जाकर मोहित का इंटरेस्ट सिनेमा जगत के लिए जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Suri Happy Birthday wife udita goswami directed Indian films like kalyug awarapan aashiqui 2 ek villain
ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
तीसरा - ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर
मोहित पढ़ाई में होशियार थे और एरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रह गया। इसके बाद उन्होंने टी-सीरीज में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया, जहां उनकी जिम्मेदारी कैसेट्स लाने-ले जाने की थी। यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ और बाद में वे मुकेश भट्ट के साथ जुड़ गए। उनकी पहली फिल्म "जहर" ने उन्हें बतौर निर्देशक स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
Mohit Suri Happy Birthday wife udita goswami directed Indian films like kalyug awarapan aashiqui 2 ek villain
मां से दूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
पांचवां - मां से दूरी
मोहित की मां हीना सूरी, जो महेश भट्ट की छोटी बहन थीं, का निधन तब हुआ, जब मोहित सिर्फ 8 साल के थे। इसके बाद उनके पिता से ज्यादा करीबी न होने के कारण मोहित ने कम उम्र में ही आत्मनिर्भर बन गए। 16 साल की उम्र से उन्होंने काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें:
Ratna Pathak: रत्ना पाठक के बच्चे पूरे दिन रहते हैं अपने कमरे में बंद, जापानी व्यक्ति की डरावनी कहानी जो...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed