{"_id":"61174b68baf5e91e2a54d18a","slug":"mohnish-bahl-birthday-special-actor-became-hit-after-playing-negative-role-in-maine-pyar-kiya-know-other-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: सलमान से दुश्मनी निभाकर पर्दे पर हिट हुए थे मोहनीश बहल, फिर संस्कारी भाई बनकर जीता सबका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: सलमान से दुश्मनी निभाकर पर्दे पर हिट हुए थे मोहनीश बहल, फिर संस्कारी भाई बनकर जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी दमदार अदायगी से अलग पहचान बनाने वाले मोहनीश बहल आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहनीश बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने नकारात्मक किरदार से लोगों के दिलों में नफरत पैदा की तो फिर संस्कारी बड़े भैया बनकर लोगों का दिल भी जीत लिया। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी कई तरह के किरदार निभाकर मोहनीश बहल ने अपनी प्रतिभा साबित की। मोहनीश बॉलीवुड की हिट हीरोइन नूतन के बेटे हैं लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी पहचान खुद बनाई।
सलमान के दुश्मन फिर भाई बनकर हिट हुए मोहनीश
उनकी जोड़ी भाई के रूप में सलमान खान संग खूब जमीं। 'मैंने प्यार किया' में उन्होंने जहां एक खलनायक का किरदार निभाया तो वहीं 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ 'हैं में उन्होंने सलमान के संस्कारी बड़े भाई के रूप में लोगों का प्यार पाया। आज भी सलमान के संस्कारी भाई का टैग मोहनीश के पास है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनीश सबसे पहले फिल्म बेकरार में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए थे और फिल्मों में कदम रखा था। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि मोहनीश बहल ने1984 में हॉलीवुड फिल्म The Blue Lagoon पर बनी ‘तेरी बांहों में’ जैकी श्रॉफ की बीवी आयशा के साथा काम किया था। हालांकि ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी। मोहनीश ने अपने करियर की शुरुआत में असलफलता झेली लेकिन राजश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुईं।
3 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : Instagram
मोहनीश और सलमान हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। जब फिल्म हम आपके हैं कौन के 25 साल पूरे हुए थे तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहनीश में सलमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था। मोहनीश ने बताया था कि जब वो और सलमान दोनों फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे तो साथ में जिम जाते थे। उन दिनों सलमान इतनी कंजूसी करते थे कि जिम के पैसे ही नहीं देते थे तब उनकी फीस मोहनीश भरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहनीश बहल, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनीश को दर्शको ने विलेन का किरदार निभाते भी खूब पंसद किया। इन्हें हर फिल्म में अपनी इच्छाओं के लिए लड़ने वाले मोहनीश को रेप सीन में भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'अस्तित्व', 'फोर्स'. 'जय हो' जैसी फिल्में शामिल है। उन्होंने करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और दो बार उन्हें फिल्मफेयर का नॉमिनेशन भी मिला।
विज्ञापन
5 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा सीरियल्स में भी मोहनीश ने अपनी अदायगी का जादू चलाया। वो सीरियल 'संजीवनी' और फिर 'दिल मिल गए' में नजर आए। दिल मिल गए में उन्होंने दो लड़कियों के पिता का किरदार निभाया। साल 2003 में उन्हें संजीवनी के लिए बेस्ट एक्टर इंडियन टेलीविजन एकाडमी अवॉर्ड मिला तो वहीं सीरियल देवी में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल का इंडियन टेली अवॉर्ड दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।