Mona Singh: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं मोना सिंह, 'कफस' फेम अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में वेब सीरीज 'कफस' में नजर आईं मोना सिंह इंडिया टुडे से बात करते हुए कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की। जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है, तो उन्होंने बताया, 'हां, मैंने इसका सामना किया है। लेकिन यह मुझे 'जस्सी जैसी कोई नहीं' मिलने से पहले की बात है। यह वह समय था जब मैं ऑडिशन के लिए पुणे से बॉम्बे आया करती थी। मैं कुछ ऐसे लोगों से मिली थीं, जिन्होंने मुझे असहज, अजीब और भयानक महसूस कराया था।'
Aamir Ali: संजीदा-हर्षवर्धन की डेटिंग की खबरों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, जानें कैसा था अभिनेता का रिएक्शन
अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि कैसे कभी भी किसी भी महिला या लड़की की फीलिंग गलत नहीं होती। लड़कियों को हमेशा पता लगा जाता है कौन उनके साथ सही है और कौन गलत। मोना सिंह ने कहा, 'मुझे लगता है कि महिलाएं चाहे कितनी भी नादान या कमजोर हों या किसी भी उम्र की हों, उनकी इंस्टिंक्ट कभी गलत नहीं होती। वह फीलिंग कभी गलत नहीं होती। तो, मुझे बस इतना पता था कि मैं बहुत असहज स्थिति में हूं और मैं उस समय सोच रही थी कि मैं यहां से कैसे निकलूं और खुद को कैसे बचाऊं? मेरे दिमाग में बस यही बातें चल रही थीं।'
मोना सिंह का मानना है कि कास्टिंग काउच एक ऐसी चीज है, जो हर इंडस्ट्री में मौजूद है। उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं, जीवन में ऐसी चीजें होती रहती हैं। बात सिर्फ इतनी है कि ऐसी चीजें आपको कभी भी वह करने से डिस्करेज नहीं करेंगी जो आप करना चाहते हैं। तो, हां, इसने मुझे इंडस्ट्री में एंट्री करने से डिस्करेज नहीं किया। मैं अभी भी अपने सपने का पीछा कर रही हूं। यह अभी भी मौजूद है और केवल इस इंडस्ट्री में ही नहीं। यह हर जगह है, और यह एक व्यक्तिगत पसंद बन गया है।'
मोना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें हाल ही में 'कफस' में नजर आई थीं। मोना ने एक ऐसे लड़के की मां की भूमिका निभाई था, जिसका एक प्रभावशाली अभिनेता द्वारा यौन उत्पीड़न किया जाता है।
Manoj Muntashir: 'पेट्रोल किसका और जली किसकी..', चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देने के लिए ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर