फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office: यामी की 'आर्टिकल 370' का जलवा बरकरार, पहले सोमवार ही पटरी से लड़खड़ाई 'क्रैक'

Tue, 27 Feb 2024 09:32 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 27 Feb 2024 09:32 AM IST
सार

शुक्रवार को सिनेमाघरों में यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को पछाड़ने में लगी हैं। 

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Article 370 Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
आर्टिकल 370, क्रैक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में हमेशा कई फिल्में लगी रहती हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कराती हैं। इस महीने कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए लगी हुई हैं। जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है। वहीं, 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को पछाड़ने में लगी हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...

Monday Box Office Collection Article 370 Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
'आर्टिकल 370' - फोटो : इंस्टाग्राम
आर्टिकल 370

यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में यामी और प्रियामणि के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' मंडे टेस्ट में पास हो गई है। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 26.15 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।  

दो बार तलाक के बाद अब तीसरी बार दूल्हा बनेगा 'पीकू' का ये सिंगर

Monday Box Office Collection Article 370 Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन के साथ नोरा फतेही भी एक्शन अवतार में नजर आई हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई धीमी हो गई है। 'क्रैक' ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ कमाए थे। इस बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चौथे दिन 'क्रैक' ने एक करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 9.70 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Article 370 Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर शाहिद-कृति की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। फिल्म की कमाई की बात करें फिल्म कमाई के मामले में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि, अब फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगता दिखता रहा है। फिल्म ने 18वें दिन महज 8 लाख रुपये की कमाई की है। अब तक इस फिल्म ने 74.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Article 370 Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक और दीपिका इस फिल्म में पहली साथ में पर्दे पर रोमांस करते दिखाई दिए हैं। दोनों का साथ में सिल्वर स्क्रीन पर आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 'फाइटर' ने 33वें दिन 16 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.26 करोड़ रुपये हो गया है।  

Kareena Kapoor: वंतारा पहल के लिए करीना ने की अनंत अंबानी की प्रशंसा, रिलायंस फाउंडेशन के कदम को बताया सराहनीय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed