फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Collection: नए साल के आगाज पर बजा सलार का डंका, पटरी से उतरी एनिमल, जानें डंकी का हाल?

Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

साल 2024 का आगाज शानदार रहा है। इस अवसर पर प्रभास की 'सलार' की चांदी रही। तो वहीं, 'एनिमल' और 'डंकी' का हाल कुछ ऐसा रहा-

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Prabhas Salaar SRK Dunki Ranbir Kapoor Animal latest earning and occupancy
सलार,एनिमल,डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। नए साल में बॉलीवुड समेत साउथ की भी कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बॉक्स ऑफिस टेस्ट में पास होने के लिए सिनेमाघरों में आने वाली हैं। इस वर्ष अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषभ शेट्टी, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और प्रभास की फिल्में कतार में हैं। इसी बीच बीते वर्ष के आखिर में रिलीज हुई कुछ फिल्में नए साल पर भी सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने की जद्दोजहद करती नजर आईं। इनमें से नए साल के आगाज पर कौन सी फिल्म को बेशुमार प्यार मिला, और कौन सी दर्शक जुटाने में चूक रही, आइए जान लेते हैं-

Monday Box Office Collection Prabhas Salaar SRK Dunki Ranbir Kapoor Animal latest earning and occupancy
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास अभिनीत 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद प्रभास को जितनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 'सलार' की रिलीज के बाद उन्होंने उतनी ही तारीफें बटोरीं। तकरीबन 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'सलार' दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह सफल रही। वहीं, नए साल के आगाज पर यानी कि 1 जनवरी को भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की कतार लगी रही। प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, रामचंद्रन राजू और ब्रह्मा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 345.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 'सलार' ने 1 जनवरी को यानी कि रिलीज के 11वें दिन अपने खाते में 15.50 करोड़ रुपये जोड़े। इस तरह प्रभास की इस फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कुल कमाई 360.77 करोड़ रुपये हो गई है। 

Jr NTR: भूकंप के झटकों और सुनामी की चेतावनी के बीच जापान से घर लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- मैं गहरे सदमे में हूं

Monday Box Office Collection Prabhas Salaar SRK Dunki Ranbir Kapoor Animal latest earning and occupancy
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने में सफल रही। इस मूवी के जरिए किंग खान और राजकुमार हिरानी ने पहली बार सहयोग किया। फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखी है। यह फैमिली एंटरटेनर मूवी पर्दे पर आते ही छा गई। मूवी ने टिकट विंडो पर 29 करोड़ की ओपनिंग ली, और 11 दिन में 187.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 'डंकी' नए वर्ष के पहले दिन भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। फिल्म ने 1 जनवरी को भारत में 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 'डंकी' के 12 दिन का कुल कलेक्शन 196.97 करोड़ रुपये हो गया है। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए नए साल का तोहफा, किंग खान जल्द करेंगे इन फिल्मों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Prabhas Salaar SRK Dunki Ranbir Kapoor Animal latest earning and occupancy
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। मूवी देश सहित वैश्विक स्तर पर भी सफलता का परचम लहराती नजर आई। रणबीर कपूर अभिनीत यह ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म तमाम विवादों में घिरी, बावजूद इसके इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से इतिहास रच दिया। एनिमल ने अपनी रिलीज के 31 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 544.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 1 जनवरी, 2024 को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 546.28 करोड़ रुपये हो गई है। 

Faruk Kabir: फारुक कबीर की पत्नी और सास गिरफ्तार, नवजात बेटी के साथ देश से भागने की कोशिश करने का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed