फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: भूकंप के झटकों और सुनामी की चेतावनी के बीच जापान से घर लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- मैं गहरे सदमे में हूं

Tue, 02 Jan 2024 11:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Jr NTR returned home from earthquake affected Japan expressed condolences to victims says I am in deep shock
जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जापान से लौट आए हैं। अभिनेता अपने परिवार के साथ जापान में छुट्टियां मना रहे थे। जापान में आए सिलसिलेवार भूकंपों में कई लोगों की मौत के बाद वह सोमवार देर रात घर लौट आए। जूनियर एनटीआर ने मंगलवार सुबह यह बताया कि वे जापान से लौटे हैं और द्वीप देश में आए शक्तिशाली भूकंपों की एक सीरीज के बाद इसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Jr NTR returned home from earthquake affected Japan expressed condolences to victims says I am in deep shock
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

भूकंप ने जापान के पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और इमारतों, वाहनों और नौकाओं को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में लोगों को चेतावनी दी कि वे और अधिक मजबूत भूकंपों के खतरे के कारण अपने घरों से दूर रहें।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए नए साल का तोहफा, किंग खान जल्द करेंगे इन फिल्मों की घोषणा

Jr NTR returned home from earthquake affected Japan expressed condolences to victims says I am in deep shock
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर ने अपना पिछला सप्ताह जापान में बिताया था। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वे देश में आए भूकंप से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने लिखा, 'जापान से आज घर लौटा हूं और भूकंप के झटकों से बहुत सदमे में हूं। पिछला पूरा सप्ताह वहां बिताया और प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करता हूं। जापान, मजबूत बने रहें।


Faruk Kabir: फारुक कबीर की पत्नी और सास गिरफ्तार, नवजात बेटी के साथ देश से भागने की कोशिश करने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR returned home from earthquake affected Japan expressed condolences to victims says I am in deep shock
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जूनियर एनटीआर को जापान से हैदराबाद हवाईअड्डे पर पहुंचते देखा गया। उनके साथ उनकी पत्नी, लक्ष्मी प्रणति और उनके दो बच्चे- अभय और भार्गव भी थे। परिवार ने हाल ही में जापान में क्रिसमस और नया साल मनाया। घर लौटने के बाद जूनियर एनटीआर ने भी उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने जापान के भूकंप में अपने प्रियजनों को खो दिया।
Animal: अरशद वारसी ने एनिमल में रश्मिका के किरदार को बताया मजेदार, थप्पड़ वाले सीन पर कही यह बात

विज्ञापन
Jr NTR returned home from earthquake affected Japan expressed condolences to victims says I am in deep shock
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे जल्द ही 'देवरा' में दिखाई देंगे। सोमवार को, अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा किया था और बताया कि 'देवरा' की पहली झलक आठ जनवरी, 2024 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया था। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान और राम्या कृष्णा जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।
MPF: मुंबई पुलिस के फंड में अभिनेताओं से लेकर आरोपियों तक के दान, आरटीआई में खुलासे के बाद उठा विवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed