हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के लिए बीता साल किसी जश्न से कम नहीं रहा। 'पठान' और 'जवान' की जबरदस्त कामयाबी के बाद साल की तीसरी फिल्म 'डंकी' भी धीरे धीरे सफलता की और बढ़ रही है। इन फिल्मों की सफलता से शाहरुख खान बेहद उत्साहित और खुश हैं। वह अपने फैंस से भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते है और उनके सवालों का जबाब देते रहते हैं, और अपनी खुशी का इजहार करते रहते हैं। नए साल में वह अपने फैंस को नया तोहफा देने जा रहे हैं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए नए साल का तोहफा, किंग खान जल्द करेंगे इन फिल्मों की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के बाद शाहरुख खान के फैंस के साथ इंडस्ट्री में भी लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि किंग खान का अब अगला कदम क्या होगा? मिली जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। वहां से वापस आने के बाद वह अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज देने वाले हैं। उनके फैंस में इस बात की ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है कि अब किंग खान कौन सा सरप्राइज देने वाले हैं।
Faruk Kabir: फारुक कबीर की पत्नी और सास गिरफ्तार, नवजात बेटी के साथ देश से भागने की कोशिश करने का लगा आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान लंदन से छुट्टियां बिता के आने के बाद अपनी तीन फिल्मों की घोषणा करेंगे। यह शाहरुख खान के फैंस के लिए उनके तरफ से बहुत बड़ा तोहफा है। तीन फिल्में कौन-कौन सी हैं, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्मों के चयन को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं, वे ऐसी फिल्मों का चयन नहीं करना चाहते हैं, जिसे देखकर उनके फैंस को निराशा हो।
Animal: अरशद वारसी ने एनिमल में रश्मिका के किरदार को बताया मजेदार, थप्पड़ वाले सीन पर कही यह बात
हाल ही शाहरुख खान ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि अब वह ऐसी भूमिकाएं निभाने चाहते हैं, जो उनके उम्र पर शूट हो। शाहरुख खान ने कहा था कि वह अब एक ऐसी फिल्म करने का प्रयास कर रहे हैं, जो उनके लिए लिए अधिक पुरानी है और उसमें अभी भी नायक और फिल्म के स्टार के रूप में नजर आएं।
MPF: मुंबई पुलिस के फंड में अभिनेताओं से लेकर आरोपियों तक के दान, आरटीआई में खुलासे के बाद उठा विवाद
चर्चा ऐसी भी है कि शाहरुख खान इस साल मार्च-अप्रैल से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ भी एक फिल्म में अभिनय कर सकते हैं। सुहाना खान ने बीते साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
Sonam Kapoor: वर्ष 2023 को याद कर सोनम कपूर हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर पति की बीमारी का किया खुलासा