फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: नहीं थम रही 'कांतारा' की रफ्तार, मंडे टेस्ट में फेल हो गई आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी'

Tue, 18 Oct 2022 08:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Oct 2022 08:17 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Monday box office collection report doctor g kantara vikram vedha ponniyin selvan 1 godfather
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ तक की फिल्में धमाल मचा रही हैं। हालांकि, मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी कमाई की है। इसके अलावा विक्रम वेधा और गॉडफादर की हालत खराब है। वहीं डॉक्टर जी की कमाई में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच सोमवार को सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं-

Monday box office collection report doctor g kantara vikram vedha ponniyin selvan 1 godfather
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
शुरुआत में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली विक्रम वेधा की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो विक्रम वेधा ने 18वें दिन महज 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई देशभर में 76.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'विक्रम वेधा' की चमक, 18वें दिन हुई महज इतनी कमाई
 

Monday box office collection report doctor g kantara vikram vedha ponniyin selvan 1 godfather
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पीएस-1
पीएस-1 के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। इस बीच फिल्म के 18वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। वीकएंड के बाद सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 250.55 करोड़ रुपये हो गई है।

PS-1 Box Office Collection: वीकएंड पर धमाल मचाने के बाद पीएस-1 की कमाई आई गिरावट, 18वें दिन इतना रहा कलेक्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office collection report doctor g kantara vikram vedha ponniyin selvan 1 godfather
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी ने पहले दिन औसत कमाई की थी। वहीं दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली थी। आयुष्मान खुराना की फिल्म के सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार डॉक्टर जी ने फिल्म ने महज दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई देशभर में 17.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Monday box office collection report doctor g kantara vikram vedha ponniyin selvan 1 godfather
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
साउथ सिनेमा की  मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। महज 16 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह फिल्म साउथ के बाद अब हिंदी में भी जमकर कमाई कर रही है।  कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सोमवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म की अब कुल कमाई 118.09 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed