फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Report: चौथे दिन भी दिखा एनिमल का जलवा, सैम बहादुर ने किया इतने करोड़ का कारोबार

Tue, 05 Dec 2023 09:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Dec 2023 09:04 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के लिए दिसंबर का महीना अच्छा साबित हो रहा है। पहली तारीख को रिलीज हुई एनिमल और सैम बहादुर लोगों के दिल जीतने में कामयाब साबित हुई है। जहां एक ओर रणबीर कपूर की फिल्म ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। वहीं, विक्की कौशल भी अपने अभिनय का जादू चलाने में सफल रहे हैं। पहले वीकएंड में दोनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तो चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में दोनों फिल्मों का कैसा हाल रहा।


South Actresses: कम सैलरी से इन साउथ अभिनेत्रियों ने की थी शुरुआत, आज करोड़ों रुपये करती हैं चार्ज

Monday Box Office Collection Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर,रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। पहले वीकएंड में फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की धांसू कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। 

Monday Box Office Collection Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब फिल्म के सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चौथे दिन भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई करते हुए 39.9 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 241.43 हो गया है। माना जा रहा है कि पहले सप्ताह में यह फिल्म आसानी से 300 करोड़ के पार चली जाएगी। वहीं, कुछ दिग्गज अनुमान लगा रहे हैं कि यह आगे चलकर 500 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, विक्की कौशल की सैम बहादुर भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। फिल्म को समीक्षकों के साथ आम लोगों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।  फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 25.55 पर का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, सोमवार को भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार रही। चौथे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 29.05 करोड़ हो गई। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इससे पहले वे विक्की के साथ राजी फिल्म भी बना चुकी हैं। 
Celebs: फिल्म करने से पहले ये सितारे मेकर्स के सामने रखते हैं अजीबोगरीब शर्तें, इनकी मांग सुनकर रह जाएंगे दंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed