सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 300 करोड़ी फिल्म 'देवरा' का हाल बेहाल, 'स्त्री 2' ने 54वें दिन भी दिखाया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 08 Oct 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Devara Part 1 stree 2 film latest earning and occupancy
देवरा, स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' और राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों को लुभाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। जहां 'स्त्री 2' रिलीज के 54वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही। तो वहीं 'देवरा पार्ट वन' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए इन दोनों फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Monday Box Office Report Devara Part 1 stree 2 film latest earning and occupancy
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा पार्ट वन' में जूनियर एनटीआर के साथ-साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने टिकट विंडो पर अच्छी ओपनिंग ली थी, जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Devara Part 1 stree 2 film latest earning and occupancy
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'देवरा पार्ट वन' ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते में 'देवरा' ने कुल 215.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आठवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन फिल्म ने उछाल के साथ 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला और इसने 10वें 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन आज फिल्म का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। फिल्म ने 11वें दिन गिरावट के साथ 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 'देवरा' का 11 दिन का कुल कारोबार 248.65 करोड़ रुपये हो  हो गया है। 

Jigra: 'फिल्मों का सामान्य विषय होता है, किसी करीबी के लिए कुछ करना', जिगरा और एनिमल की तुलना पर बोलीं आलिया

Monday Box Office Report Devara Part 1 stree 2 film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। साथ ही यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। 

Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना

विज्ञापन
Monday Box Office Report Devara Part 1 stree 2 film latest earning and occupancy
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने दूसरे हफ्ते 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते इसका कारोबार 70.2 करोड़ रुपये रहा। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। सातवें हफ्ते इसकी कमाई 9.35 करोड़ रुपये रही। 'स्त्री 2' ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। 52वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 53वें दिन फिल्म ने उछाल के साथ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 54वें दिन 'स्त्री 2' ने चार लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह स्त्री 2 का अब तक का कुल कलेक्शन 595 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed