फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब सेट पर रोज होती थी एक शख्स की पिटाई, काका को सबक सिखाने के लिए निर्माता ने आजमाई थी तरकीब

Mon, 04 Dec 2023 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Dec 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: a man was beaten by producer every time Rajesh Khanna came late on set of Haathi Mere Saathi
राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा गया। उनके शानदार अभिनय, अंदाज और लुक की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हाथी मेरे साथी' भी एक है। काका की शानदार अदाकारी के अनगिनत किस्से हैं। अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं था, लेकिन उनके व्यवहार की एक खामी भी थी और वह थी उनकी लेट-लतीफी। कहा जाता है कि वे सेट पर निर्माता-निर्देशकों से काफी इंतजार कराते थे। फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की शूटिंग के दौरान तो काका की इस आदत की वजह से सेट पर एक शख्स की खूब पटाई होती थी।

Monday Flashback: a man was beaten by producer every time Rajesh Khanna came late on set of Haathi Mere Saathi
हाथी मेरे साथी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना जब फिल्म के सेट पर आते तो निर्माता एक शख्स को मारने लगते और उससे अभद्र व्यवहार करने लगते। इसकी वजह थी राजेश खन्ना की देर से आने की आदत, क्योंकि वे सेट पर देर से आया करते थे। प्रेम चोपड़ा ने इस बारे में खुलासा किया था, 'राजेश खन्ना काम के मामले में बहुत ईमानदार व्यक्ति थे। हालांकि, उनकी एक खराब आदत थी। वह हमेशा सेट पर लेट आते थे'।

Monday Flashback: a man was beaten by producer every time Rajesh Khanna came late on set of Haathi Mere Saathi
हाथी मेरे साथी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम चोपड़ा ने आगे बताया था, 'अगर नौ बजे की शिफ्ट होती थी तो वे 12 बजे आते थे'। अभिनेता ने काका से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा, 'एक बार हम मद्रास में 'हाथी मेरे साथी' की शूटिंग कर रहे थे। हमारी फिल्म के निर्माता चिन्नप्पा थेवर बहुत सख्त मिजाज व्यक्ति थे। उन्हें राजेश खन्ना की आदत का पता था इसलिए, वे छह बजे ही एक आदमी को राजेश खन्ना के पास भेज दिया करते थे। लेकिन, तब भी काका 11 या 12 बजे ही सेट पर आते थे'।
Zakir Hussain Interview: मैं उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं सिर्फ जाकिर बोल रहा हूं, पढ़िए ‘सरकार’ के रशीद का सफरनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: a man was beaten by producer every time Rajesh Khanna came late on set of Haathi Mere Saathi
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम के मुताबिक, 'हमारे प्रोड्यूसर काका की आदत से बड़े परेशान हो गए। वह राजेश खन्ना को कुछ कह भी नहीं पा रहे थे। आखिर वे उस समय बहुत बड़े हीरो थे। उन्होंने राजेश खन्ना को वक्त पर बुलाने के लिए एक तरकीब निकाली। उन्होंने एक आदमी को रखा। जैसे ही राजेश खन्ना सेट पर आते हमारे प्रोड्यूसर उस आदमी को मारने लगते और गालियां देने लगते। वे चिल्लाते, 'क्या हम तुम्हें पैसे नहीं दे रहे हैं? फिर तुम देर से क्यों आते हो'?
KWK 8 Promo: विक्की कौशल ने गिनाए पत्नी कैटरीना कैफ से मिले ये दिलचस्प नाम, कियारा की खूबसूरती ने उड़ाए होश

विज्ञापन
Monday Flashback: a man was beaten by producer every time Rajesh Khanna came late on set of Haathi Mere Saathi
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स के प्रति प्रोड्यूसर का ऐसा व्यवहार देख राजेश खन्ना को मामला समझते देर नहीं लगी। वे तुरंत समझ गए कि ऐसा क्यों हो रहा है! इसके बाद वे रोजाना समय पर सेट पर आने लगे। इस तरह काका से बिना कुछ कहे ही प्रोड्यूसर की तरकीब काम आ गई। 
Thank God: अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं "थैंक गॉड", इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed