फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो की दास्तां है दर्द भरी, पिता ने पत्नी और बेटी की कर दी थी हत्या फिर खुद को भी मारी गोली

Mon, 25 Mar 2019 02:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
monday flashback kamal sadanah life story and career struggle
kamal sdanah
फिल्म 'बेखुदी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कमल सदाना को शायद आप भूल चुके होंगे। लेकिन आज हम कमल के बारे में ऐसे किस्से बताएंगे जिससे आपके जहन उनकी फिल्मों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कमल की 'बेखुदी' साल 1992 मे आई थी। इस फिल्म में उनके साथ काजोल ने काम किया था। 
monday flashback kamal sadanah life story and career struggle
kamal sdanah
अब ये एक्टर 48 साल का हो चुका है और इनके फिल्मों की यादें धुंधला हो गई हैं। अभिनय छोड़े जमाना बीत गया। कुछ समय पहले कमल ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म के किस्से को शेयर किया था। कमल ने बताया, 'इस फिल्म के सीन में मैं काजोल के भाई को मारता हूं। इस बात से गुस्सा होकर काजोल को मुझे मारना होता है।'
monday flashback kamal sadanah life story and career struggle
kamal sdanah
कमल ने आगे कहा, 'ये सीन एक बार में सही नहीं होता और इसके लिए डायरेक्टर 10 रीटेक लेते हैं। काजोल के थप्पड़ खा-खाकर मेरा चेहरा तरबूज की तरह लाल हो गया था।' जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसके बाद कमल ने फिल्म 'रंग' में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
monday flashback kamal sadanah life story and career struggle
कमल सदाना
फिल्म रंग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म से कमल का करियर चमक उठा लेकिन बाद की फिल्मों में उनका ग्राफ गिरता चला गया। इस वजह से कमल बतौर हीरो खुद को स्टैबलिश नहीं कर पाए। कमल की पर्सनल लाइफ काफी दुख भरी रही। दरअसल, कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
monday flashback kamal sadanah life story and career struggle
कमल सदाना
कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। और कमल सदाना के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में गुस्से से भरे बृज सदाना ने अपनी लासेंसी बंदूक से पहले अपनी वाइफ और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed