फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट के सामने आ गया था परवीन बाबी का ऐसा सच, जिसे देख वो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए

Mon, 20 Jan 2020 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
monday flashback parveen babi and mahesh bhatt sad love story
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media
परवीन बाबी 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थीं । परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों में ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था। उनसे पहले तक हीरोइनें स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी और तंग सूट पहने नजर नहीं आती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 1976 से 80 के बीच वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं ।

 

monday flashback parveen babi and mahesh bhatt sad love story
परवीन बाबी - फोटो : Pinterest

सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में वो उतनी ही तन्हा थीं। परवीन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा। लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। फेमस मैगजीन 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।

monday flashback parveen babi and mahesh bhatt sad love story
परवीन बाबी - फोटो : Twitter

जब महेश भट्ट से परवीन को प्यार हुआ था, तब वो अपने करियर के चरम पर थीं । इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं। परवीन और महेश एक-दूसरे के प्यार में पागल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
monday flashback parveen babi and mahesh bhatt sad love story
परवीन बाबी - फोटो : Twitter

विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना नामुमकिन हो गया था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया।

 

विज्ञापन
monday flashback parveen babi and mahesh bhatt sad love story
परवीन बाबी

इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed