{"_id":"5ca0c574bdec22143356d766","slug":"monday-flashback-shahi-kapoor-son-karan-kapoor-famous-as-a-photographer-but-flop-as-a-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शशि कपूर का ये बेटा बनना चाहता था बॉलीवुड स्टार, पहली ही फिल्म हुई फ्लॉप तो करना पड़ा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशि कपूर का ये बेटा बनना चाहता था बॉलीवुड स्टार, पहली ही फिल्म हुई फ्लॉप तो करना पड़ा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shashi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक रहे शशि कपूर का निधन साल 2017 में हो गया था । उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी और खूब नाम कमाया । लेकिन शशि कपूर का बच्चों को कोई नहीं जानता होगा । शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी।
2 of 6
करन कपूर
शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। शशि बॉलीवुड के सफल एक्टर थे लेकिन उनके तीनों बच्चों ने बॉलीवुड से अलग करियर बनाने के बारे में सोचा। आज तमाम ऐसे स्टार किड्स हैं जो अपने पैरेंट्स के नक्शे-कदम पर चल एक्टर बन रहे हैं। लेकिन शशि कपूर के बच्चों ने अपना रास्ता खुद चुना।
3 of 6
करन कपूर
आज हम आपको शशि कपूर के बेटे करण कपूर के बारे में बताते हैं। एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां जान छिड़कती थीं, उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया था। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करन कपूर
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण को अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 6
Karan Kapoor with his sister Sanjana Kapoor
ऐसा नहीं है कि करण कपूर के लुक्स एक्टर जैसे नहीं थे, लेकिन ना जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।