वर्ष 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'आनंद' आई। इसमें राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए। दोनों ही अभिनेताओं ने फिल्म में कमाल का अभिनय किया। लेकिन, उस समय धर्मेंद्र भी काम करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। इस बात को लेकर धर्मेंद्र ऋषि दा से काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म में खुद को कास्ट न किए जाने की वजह पूछने के लिए एक रात फोन कर-करके ऋषिकेश मुखर्जी को परेशान कर दिया था। आइए इस बार मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं वह किस्सा...
Monday Flashback: 'आनंद' में कास्ट न किए जाने पर ऋषिकेश मुखर्जी से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, निकाला था गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने ऋषिकेश मुखर्जी की कई फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि ऋषिकेश जब भी किसी नए प्रोजेक्ट का मन बनाते थे तो उसका जिक्र धर्मेंद्र से जरूर करते थे। ऐसे ही एक बार जब ऋषिकेश एक और फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे थे तो वह धर्मेंद्र को फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे थे। फिल्म के नाम पर भी चर्चा हुई। धर्मेंद्र को इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और उन्हें लगा कि इसमें वही बतौर हीरो काम करेंगे। धर्मेंद्र ने खुद बताया था कि यह किस्सा फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान का है, जब वह इसकी स्क्रिप्ट उन्हें सुना रहे थे।
धर्मेंद्र ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि वह फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे, बेंगलुरू से वापस मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उस दौरान उनके साथ ऋषिकेश मुखर्जी भी थे। उन्होंने धर्मेंद्र को अपनी इस फिल्म की स्किप्ट सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वह जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। इस तरह की और भी कई बातें हुईं। धर्मेंद्र ने आगे बताया, 'कुछ वक्त बाद जब मुझे पता चला कि इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना को कास्ट किया गया है तो मेरे पैरों तले जमीन निकल गई थी।
Filmy Wrap: द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक पर FIR और आलिया के नाना की हालत गंभीर, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें
धर्मेंद्र के मुताबिक, 'जब यह खबर मुझे पता चली तो मैंने उन्हें उस रात फोन किया और कहा कि आप इस फिल्म के लिए तो मुझे कास्ट करने वाले थे। आपने मुझे कहानी भी सुनाई थी, फिर क्यों इस फिल्म के लिए किसी दूसरे स्टार को कास्ट किया गया। मैं उनसे लगातार पूछे जा रहा था कि आपने ऐसा क्यों किया? लेकिन वह बस एक ही बात कहे जा रहे थे कि तुम सो जाओ, अभी सो जाओ। हम सुबह बात करेंगे।'
Bosco Martis: बॉस्को ने की सुहाना की जमकर कर तारीफ, जानें कोरियोग्राफर ने किंग खान की लाडली के लिए क्या कहा?
धर्मेंद्र ने आगे बताया, 'उस दौरान ऋषिकेष मुखर्जी ने मेरा फोन बार-बार काटा, लेकिन मैं बार-बार फोन करता रहा और एक ही सवाल बार बार कर रहा था। उस रात मैंने उन्हें सोने नहीं दिया था।' बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'आनंद' उस दौर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की कहानी, किरदार, गाने और डायलॉग लोगों को बहुत पसंद आए थे।
Manoj Bajpayee : हिंदी बोलना नहीं जानती हैं मनोज बाजपेयी की लाडली अवा, बोले- यह मेरे लिए शर्मनाक है