फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब हॉलीवुड स्टार ने आधी रात को खटखटाया था सुरैया के घर का दरवाजा, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

Mon, 16 Jan 2023 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jan 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Hollywood star Gregory Peck visited Suraiya residence At Midnight Due to This Reason
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत सुरैया जमाल बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं। अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ सुरैया सुरीली आवाज की भी मलिका थीं। उन्हें आधुनिक भारत का सिंगिंग सुपरस्टार कहा जा सकता है। सुरैया ने बहुत कम उम्र में अपनी गायकी और अदाकारी से अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बता दें कि सुरैया का पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था। 1941 में फिल्म 'ताजमहल' से अभिनय की शुरुआत करने वाली सुरैया ने अपने करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी सुरैया के दीवाने थे। बॉलीवुड ही क्या सुरैया की दीवानगी हॉलीवुड तक थी। एक बार हॉलीवुड के एक सुपरस्टार तो सुरैया के घर आधी रात को जा पहुंचे थे। आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में...

Monday Flashback: When Hollywood star Gregory Peck visited Suraiya residence At Midnight Due to This Reason
सुरैया-देवानंद - फोटो : सोशल मीडिया

जो हॉलीवुड सुपरस्टार देर रात सुरैया के घर उनसे मिलने पहुंचे थे वह कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता ग्रेगरी पेक थे। दरअसल सुरैया ग्रेगरी की बहुत बड़ी फैन थीं। ग्रेगरी हॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी एक्टर थे। उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। इन्हीं में एक नाम सुरैया का था। दिलचस्प बात यह है कि ग्रेगरी पेक भी सुरैया के फैन थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1952 में सुरैया की मुलाकात हॉलीवुड निर्देशक फ्रेंक काप्रा से पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हुई थी। तब सुरैया ने अपना एक फोटो ऑटोग्राफ के साथ फ्रेंक को दिया था और उनसे उसे ग्रेगरी पेक को देने के लिए कहा था। ग्रेगरी पेक को वह फोटो मिली थी। जिसका उन्होंने खुलासा भी किया था।
Esha Deol: ओटीटी के बाद एशा की बड़े परदे पर वापसी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध की बनी हीरोइन

Monday Flashback: When Hollywood star Gregory Peck visited Suraiya residence At Midnight Due to This Reason
सुरैया-देवानंद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वर्ष 1954 में ग्रेगरी अपनी फिल्म 'द पर्पल रेन' की शूटिंग कर रहे थे। तब श्रीलंका के एक फिल्म फेस्टिवल की पार्टी में उन्होंने शिरकत की थी। तभी ग्रेगरी आधी रात को पार्टी में सुरैया से मिले थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता है कि सुरैया जा चुकी थीं, लेकिन ग्रेगरी उनसे मिलना चाहते थे। एक बार ग्रैगरी पेक जब मुंबई आए तो वो सुरैया से मिलने उनके घर पहुंच गए। इस बात का खुलासा खुद सुरैया ने एक बातचीत के दौरान किया था।
Makar Sankranti 2023: साउथ सितारों ने खास अंदाज में मनाया पोंगल, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Hollywood star Gregory Peck visited Suraiya residence At Midnight Due to This Reason
सुरैया-ग्रेगरी पेक - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया ने कहा था ' ग्रैगरी पेक ने मुझे एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था मुंबई आना हुआ तो मुलाकात जरूर होगी। लेकिन मैं हमेशा ये ही सोचती थी कि वो क्या ही आएंगे और मुलाकात करेंगे।' लेकिन अपने काम से थक कर जब सुरैया घर आईं और आराम कर रही थीं उसी दौरान उनके दरवाजे की घंटी बजी और दरवाजा सुरैया की मां ने खोला। जहां बहुत ही प्रेम से ग्रैगरी पेक ने उनकी मां से पूछा, मैडम सुरैया हैं क्या? जिसके बाद उनकी मां भी हैरान हो गईं और उन्होंने सुरैया को करीब 12 बजे नींद से उठाते हुए कहा तुमसे ग्रेगरी पेक मिलने आए हैं। सुरैया को पहले तो लगा कि वो मजाक कर रही हैं, लेकिन बाद में सुरैया ने इस हॉलीवुड अभिनेता को अपने सामने खड़ा पाया तो आश्चर्यचकित रह गईं। अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने उन्हें आमंत्रित किया और अच्छे से खातिरदारी की।
SS Rajamouli: एसएस राजामौली ने 16 साल बाद मानी गलती, ऋतिक रोशन पर कमेंट करने को लेकर कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed