फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब निर्देशक ने सिखाया था राजेश खन्ना को सबक? फिल्म के सेट पर जड़ा था जोरदार तमाचा

Mon, 26 Jun 2023 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Mehmood Slapped Rajesh Khanna on The Set of janta hawaldar Film due to this Reason
राजेश खन्ना-महमूद - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने स्टारडम को भरपूर जीया। एक दौर था जब काका के सितारे चमके हुए थे। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी। वह जिधर निकलते भीड़ जुट जाया करती। बढ़ते स्टारडम के साथ-साथ राजेश खन्ना के कुछ नखरे भी बढ़ गए थे, जो मेकर्स को उठाने पड़ते थे। लेकिन साल 1979 में आई फिल्म ‘जनता हवलदार’ के डायरेक्टर ने जब राजेश खन्ना को कास्ट किया तो उनके व्यवहार से वह भी परेशान हो गए। मगर, इसका उन्होंने काका को सबक भी सिखाया। आइए जानते हैं...

Monday Flashback: When Mehmood Slapped Rajesh Khanna on The Set of janta hawaldar Film due to this Reason
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और डायरेक्टर महमूद अली इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले महमूद ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। अपनी फिल्मों में अपने कॉमिक अंदाज से सबको गुदगुदाने वाले महमूद ने एक बार इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार को अपनी एक फिल्म के लिए कास्ट किया था। लेकिन राजेश खन्ना अपनी ही धुन में रहा करते थे। सेट पर मेकर्स को उनका घंटों इंतजार करना पड़ता था।

Monday Flashback: When Mehmood Slapped Rajesh Khanna on The Set of janta hawaldar Film due to this Reason
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जब महमूद ने राजेश खन्ना को ‘जनता हवलदार’में लिया तो उन्हें भी काका के इसी व्यवहार से दो-चार होना पड़ा। महमूद उनकी इस आदत से परेशान हो गए थे। इस फिल्म के दौरान ही उन्होंने ठान लिया था कि वह राजेश खन्ना को सबक जरूर सिखाएंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। एक दिन फिर राजेश खन्ना इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे तो उनकी मुलाकात महमूद के बेटे से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महमूद के बेटे ने राजेश खन्ना को सिर्फ हैलो बोला और आगे बढ़ गए। यह बात राजेश खन्ना को चुभ गई, क्योंकि वे उस दौर के बड़े स्टार थे और यह बात उन्हें हजम नहीं हुई।
Pasoori Teaser: 'सत्यप्रेम की कथा' से 'पसूरी' का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना?

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Mehmood Slapped Rajesh Khanna on The Set of janta hawaldar Film due to this Reason
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि इसके बाद से ही राजेश खन्ना ‘जनता हवलदार’ के सेट पर अक्सर देर से आने लगे थे। उनकी इस बात से फिल्म की पूरी टीम परेशान हो गई थी। वह दौर ही ऐसा था राजेश खन्ना का स्टारडम उनके सिर चढ़कर बोलने लगा था। वह सेट पर भी अक्सर देर से ही आते थे। राजेश खन्ना के इस कदम से महमूद तंग आ गए थे। जब यह सिलसिला जारी रहा तो महमूद ने एक कदम उठा लिया।
Lust Stories 2: कम्फर्ट जोन से हटकर काम करना चाहते हैं अमित शर्मा, बोले- लस्ट स्टोरीज 2 से बढ़ाया एक और कदम

विज्ञापन
Monday Flashback: When Mehmood Slapped Rajesh Khanna on The Set of janta hawaldar Film due to this Reason
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब राजेश खन्ना हमेशा की तरह सेट पर देर से पहुंचे तो महमूद पहले से ही गुस्से में भरे बैठे थे। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे राजेश खन्ना को तमाचा जड़ते हुए कहा, 'तुम सुपरस्टार अपने घर के होगे, मैंने यहां तुम्हें फिल्म के लिए पूरे पैसे दिए हैं, तुम्हें अपना काम समय पर करना ही पड़ेगा'। राजेश खन्ना ऐसा मंजर देखकर चौंक गए थे। कुछ समय के लिए तो उनकी समझ में ही नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या? कहा जाता है कि इस दिन के बाद से वह कभी सेट पर देरी से नहीं पहुंचे थे।
Avneet Kaur: 'टीकू वेड्स शेरू' के पोस्टर खुद को देख भावुक हुईं अवनीत, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed