फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब शरत सक्सेना के पास आया प्राण का फोन, पुरस्कारों के सवाल का जवाब पढ़ आखें भर आएंगी

Mon, 18 Dec 2023 07:41 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Dec 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Pran called Sharat Saxena after watching Aaj Ka Goonda Raaj and Praised his Performance
शरत सक्सेना-प्राण - फोटो : अमर उजाला

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना अपने करियर में करीब 250 फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला। शरत सक्सेना को पहले पहल फिल्म ‘बॉक्सर’ से लोगों ने पहचानना शुरू किया। शरत सक्सेना की अदाकारी के कायल प्राण और अशोक कुमार भी रहे हैं और इन दोनों से मिली तारीफ को ही शरत अपने जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार मानते हैं। अपने बीते दिनों की याद उन्होंने हाल ही में राजश्री चैनल को दिए एक इंटरव्यू में की है, प्रस्तुत हैं उसी के कुछ अंश।

Monday Flashback: When Pran called Sharat Saxena after watching Aaj Ka Goonda Raaj and Praised his Performance
शरत सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिना पहचान के इंडस्ट्री में नहीं मिलता काम 
मुझे सबसे पहला मौका मिला सलीम-जावेद साहब की वजह से मिला। मैं हर हफ्ते उसने मिलता था। एक दिन सलीम साहब ने मुझसे पूछा कि तुम करते क्या हो? मैंने कहा कि फिल्मों में संघर्ष कर रहा हूं। जावेद साहब भी पास में बैठे थे, सलीम साहब ने जावेद साहब से कहा कि इसे धन्ना का रोल दे दें क्या? जावेद साहब ने अप्रूव कर दिया और मुझे यश चोपड़ा के ऑफिस में मिलने के लिए भेज दिया गया। यश चोपड़ा साहब से मिला और मुझे 'काला पत्थर' में धन्ना की भूमिका मिली। 'काला पत्थर' के समय राजश्री की फिल्म 'तराना' भी रिलीज हुई। इन दो फिल्मों से लोग मुझे थोड़ा बहुत जानने लगे।

Monday Flashback: When Pran called Sharat Saxena after watching Aaj Ka Goonda Raaj and Praised his Performance
शरत सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एच एस रवैल ने की  मदद 
सलीम-जावेद साहब के बाद निर्देशक एच एस रवैल (राहुल रवैल के पिता) ने भी मेरी मदद की। एच एस रवैल ने अपनी दो फिल्मों में काम दिया, जिसमें से एक फिल्म 'लैला मजनू' में मुझे 24 साल की उम्र में 80 साल का बुड्ढा बनाया गया। रवैल साहब ने मुझे पांच फिल्म निर्माताओं से और मिलवाया। 'काला पत्थर' के बाद सलीम- जावेद साहब ने तीन-चार और फिल्में दिलाईं। पहली बार लंदन भी फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग के लिए गया था। इस फिल्म के निर्माता यश जौहर की अगली फिल्म 'अग्निपथ' के लिए मॉरीशस भी गए थे, मेरी जितनी भी विदेश की ट्रिप हुई वह फिल्मों की वजह से ही हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Pran called Sharat Saxena after watching Aaj Ka Goonda Raaj and Praised his Performance
शरत सक्सेना-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर ने दिया मेरे नाम का सुझाव 
फिल्म 'गुलाम' मुझे आमिर खान की वजह से मिली। पहली बार तो ये फिल्म शुरू होने के बाद डिब्बा बंद हो गई थी। फिर तीन साल के बाद जब फिल्म दोबारा शुरू हुई तो इस फिल्म की रिलीज के बाद प्रोड्यूसर ने अपने घर में एक पार्टी रखी। वहां आमिर खान भी आए थे। मैंने उनसे पूछा कि आपने मेरे नाम का सुझाव क्यों दिया?  आमिर खान ने बताया कि उन्होंने मुझे छोटे-छोटे रोल में देखा था। काम उन्हें अच्छा लगा तो सुझाव दे दिया। यह फिल्म हिट रही, लेकिन उसी समय गुलशन कुमार की हत्या हो गई। नई फिल्में बन नहीं रही थी लिहाजा दो तीन साल तक कोई काम नहीं मिला।
Samantha Ruth Prabhu: दोबारा शादी करेंगी सामंथा रुथ प्रभु? फैन के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Monday Flashback: When Pran called Sharat Saxena after watching Aaj Ka Goonda Raaj and Praised his Performance
शरत सक्सेना-चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ में चिरंजीवी ने मदद की
एन एन सिप्पी की फिल्म 'आज का गुंडाराज' मैं उन दिनों कर रहा था। फिल्म में काम करते समय चिरंजीवी से अच्छी पहचान हो गई। इसके बाद वह जो भी फिल्में करते मुझे विलेन की भूमिका दिलवाते थे। इस तरह से मेरी 10-15 फिल्में तेलुगू में हो गईं। प्रियदर्शन साहब की 5-6 मलयालम फिल्में की। 'जीवन्ते जीवन' मैंने मोहन लाल के साथ की। एक दिन प्रियदर्शन साहब अचानक मुझसे मिलने मेरे घर आ गए और मुझे एक मलयालम फिल्म 'आर्यन' में काम करने का मौका दिया जिसमें मोहन लाल हीरो और राम्या कृष्णन हीरोइन थी । यह फिल्म सुपरहिट हुई फिर इसके तीन तमिल, तेलुगु और कन्नड और रीमेक में भी मैंने काम किया।
Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अपनी हेल्थ से जुड़ी यह जानकारी की साझा, बताया- उनकी डिस्क में आ गया था उभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed