किसी फिल्म में साथ काम करते हुए सितारों के बीच कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं। कभी तकरार होती है तो कभी ऐसी दोस्ती कि फिल्म खत्म होने के बाद भी वे एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। मगर, फिल्म 'विधाता' की शूटिंग के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे का अनुभव यारी-दुश्मनी से भी अलग स्तर का रहा। वह ऐसे मंजर से दो-चार हुईं कि डर के मारे उनकी चीख निकल गईं। आइए जानते हैं वह किस्सा...
Monday Flashback: जब शराब के नशे में आपा खो बैठे थे संजय दत्त, चाकू लेकर किया था पद्मिनी कोल्हापुरे का पीछा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'विधाता' साल 1982 में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरे के अलावा दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर सहित कई सितारे नजर आए थे। फिल्म ‘विधाता’ ने छप्परफाड़ कमाई कर निर्देशक सुभाष घई की किस्मत चमका दी थी। इसी फिल्म में संजय दत्त और पद्मिनी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है।
फिल्म 'विधाता' उस दौर में आई थी, जब संजय दत्त नशे की लत के शिकार थे। एक्टर ने खुद कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उस दौर में वह नशे के आदि हो गए थे और वह अक्सर शराब के नशे में ही रहते थे। ऐसे में ‘विधाता’ की शूटिंग के दौरान भी एक ऐसी घटना हुई थी कि संजय दत्त को खुद नहीं मालूम था कि वह क्या कर रहे हैं।
Karan Patel: बॉलीवुड की सोच पर करण पटेल ने कसा तंज, बोले- गुटबाजी न हो तो आधे एक्टर्स की बंद हो जाएंगी दुकान
दरअसल, निर्माताओं ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट, निर्माता और निर्देशक सभी मौजूद थे। संजय दत्त भी इस पार्टी में पहुंचे थे, लेकिन वह पार्टी में काफी देर से और नशे में धुत पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वह पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने हाथ में चाकू उठा लिया और वह सीधे एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के पास जा पहुंचे।
Spies of Bollywood: जासूस बनकर इन सितारों ने जीता लोगों का दिल, लिस्ट में सलमान से लेकर शाहरुख तक के नाम
संजय दत्त को हाथ में चाकू लिए सामने खड़ा देख पद्मिनी की तो हालत खराब हो गई थी। डर के मारे वह चिल्लाने लगीं और वहां से भाग छूटीं। लेकिन हद तो तब हो गई जब संजय दत्त भी चाकू लेकर उनके पीछे-पीछे भागने लगे। बहुत मुश्किल से वहां मौजूद लोगों ने एक्टर को काबू किया और जब अगले दिन उनके पिता सुनील दत्त को यह बात पता चली तो उन्हें बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।
Sunny Deol: भाई-भतीजावाद की बहस पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पहले मुझे इसका मतलब समझ ही नहीं आता था