बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशकों में शुमार रहे दिवंगत यश चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक फिल्म बनाईं। मगर, फिल्म 'सिलसिला' बनाते वक्त वह काफी डर रहे थे। बता दें कि फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन लीड रोल में नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा ने इन तीनों को साइन नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन से बात करने के बाद उनकी सलाह पर यश चोपड़ा ने फिल्म की कास्ट में बदलाव करने की हिम्मत दिखाई थी। इस बात का खुलासा खुद यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में किया था।
Monday Flashback: सिलसिला के दौरान यश चोपड़ा ने दी थी रेखा-जया को हिदायत, बोले थे- मेरे सेट पर गड़बड़ी न करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सिलसिला' 1981 में रिलीज हुई थी। रिलीज होने पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन, आने वाले समय में इसे क्लासिक और कल्ट फिल्म कहा जाने लगा। फिल्म में 'पति पत्नी और वो' वाला एंगल दिखाया गया। इस फिल्म की कहानी कुछ-कुछ अमिताभ बच्चन,जया और रेखा की असल जिंदगी सरीखी है। फिल्म में रेखा और बिग बी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। बता दें कि पहले यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन के अपोजिट स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को साइन किया था। हालांकि, उनकी ख्वाहिश थी कि फिल्म में रेखा और जया यह रोल अदा करें। लेकिन उस वक्त हालात अलग थे। इसलिए यश चोपड़ा कुछ कह न सके।
Daler Mehndi: प्रिंस हैरी से जुड़े फेक ट्वीट को सच समझ बैठे दलेर मेहंदी, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
बता दें कि 'सिलसिला' की मेकिंग के वक्त तक अमिताभ बच्चन और जया की शादी हो चुकी थी। शादी से पहले अमिताभ और रेखा का अफेयर चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद भी रेखा और अमिताभ का सीक्रेट अफेयर चल रहा था, जिसकी खबर जया को लग गई थी और वह नाराज थीं। जया ने अमिताभ बच्चन को सख्त हिदायत दी थी कि वह रेखा के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे। अमिताभ और जया की शादी 1973 में हुई थी और 'सिलसिला' 1981 में रिलीज हुई थी। यश जी डरे हुए थे कि 'सिलसिला' अगर वह रेखा-जया के साथ बनाएंगे तो पता नहीं क्या होगा? इसलिए उन्होंने यह विचार त्याग दिया।
Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता
एक रोज उन्होंने 'सिलसिला' को लेकर अमिताभ से बात की और बताया कि वह फिल्म में रेखा और जया को लेना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन कुछ देर तो खामोश रहे। फिर बोले कि वह फैसले पर राजी हैं, लेकिन रेखा और जया को मनाना होगा। यश चोपड़ा को डर था कि असल जिंदगी की कहानी फिल्मी पर्दे पर आने वाली थी। हिम्मत करके यश चोपड़ा ने दोनों एक्ट्रेस से बात की। दोनों ने रजामंदी दे दी। एक इंटरव्यू के दौरान यश चोपड़ा ने कहा था, 'मैंने जया और रेखा दोनों को बता दिया था कि देखो कोई गड़बड़ी ना हो।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन ने जबरदस्ती इस फिल्म के लिए हामी भरी। जया बच्चन को 'सिलसिला' की पूरी कहानी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के कारण उन्होंने फिल्म का ऑफर स्वीकार किया। क्लाईमेक्स में पति यानी अमित खन्ना (अमिताभ बच्चन) प्रेमिका को भुला वापस पत्नी के पास लौट आता है।
इन फिल्मों में दिखाए गए सबसे लंबे किसिंग सीन, देख उड़ गए थे होश