मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को प्रवर्तन निदेशालय ने गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। इस बारे में शनिवार को जैकलीन फर्नांडीज के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेत्री ने नियमानुसार अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। साथ उन्होंने यह भी आश्वस्त कराया कि एक्ट्रेस भविष्य में भी जांच में हर तरह से सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि, ‘‘जैकलीन ने इसमें संलिप्त आरोपी के साथ संबंधों को लेकर किए गए कथित अपमानजनक बयानों से भी इंकार किया है।’’
मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को गवाह के तौर पर बुलाया, अभिनेत्री के प्रवक्ता ने जारी किया स्टेटमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले इस मामले की जांच में एक और बड़ी जानकारी सामने आई थी। इस जानकारी के मुताबिक 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को एक बड़ी लग्जरी कार गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं, दोनों अभिनेत्रियों को बंगला गिफ्ट करने की तैयारी भी हो रही थी।
Jacqueline Fernandez (in file photo) is being called to testify as a witness by the ED. She has duly recorded her statements & in future will also be completely co-operating in investigations: Jacqueline Fernandez’s spokesperson in a statement pic.twitter.com/t7NkGzr56t
इससे पहले जैकलीन फर्नांडीस 25 सितंबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं। धोखाधड़ी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। साथ ही जैकलीन को इस मामले में एक गवाह बनाया गया है।
Jacqueline Fernandez also categorically denies alleged slanderous statements made about relationship with the involved couple: Jacqueline Fernandez’s spokesperson in a statement
— ANI (@ANI) October 23, 2021
इससे पहले 14 अक्तूबर को नोरा फतेही ईडी के ऑफिस पहुंची थीं। इस दौरान ईडी ने अभिनेत्री से 200 करोड़ की ठगी मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद नोरा फतेही के प्रवक्ता ने एक बयान कर बताया था कि वह इस मामले में आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित है। उनका आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और ईडी ने उन्हें जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया है।
दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पर एक बड़े कारोबारी से एक साल में 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है। सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से इतनी बड़ी रकम वसूली थी। जानकारी सामने आई है कि इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल भी मिली हुई है। इसी वजह से लीना पॉल से भी घंटों तक पूछताछ हुई थी।