मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न सिर्फ जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं बल्कि अभिनेत्री नोरा फतेही पर भी एक बार फिर से सवालों का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। हाल ही में दिल्ली पुलिस के द्वारा नोरा फतेही से कई घंटो तक पूछताछ की गई थी और अब उन्हें ईओडब्ल्यू के दफ्तर में भी तलब किया गया है। एक्ट्रेस को कल यानी 15 सितंबर को पूछताछ के लिया बुलाया गया है।
Money Laundering Case: जैकलीन के बाद अब EOW ने नोरा फतेही को किया तलब, एक्ट्रेस से कल की जाएगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। उन्हें तीन बार ईडी द्वारा तलब किया गया, तो वहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी पूछताछ की थी। इस दौरान एक्ट्रेस से कई सवाल किए गए। एक्ट्रेस ने अब तक जांच में पूरा सहयोग किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सुकेश से महंगे तोहफे मिलने की बात स्वीकार की है लेकिन यह भी बताया था कि 'वह किसी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानती थीं'। अब ईओडब्ल्यू के द्वारा यही कनेक्शन खंगाला जाएगा।
न्यू एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नोरा फतेही को कल ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के दफ्तर में बुलाया गया है। चूंकि पिंकी ईरानी भी अभी मौजूद है, ऐसे में कल दोनों को साथ बिठाकर पूछताछ की जा सकती है। अधिकारी कुछ बातों को स्पष्ट करना चाहते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा से सवाल करने का उद्देश्य यह जानना है कि उनके और जैकलीन के बीच कोई सीधा संबंध तो नहीं है।
Actor Nora Fatehi has been called tomorrow. Since Pinky Irani is here, we want to interrogate both of them tomorrow. There are certain things that need to be clarified. There's no direct connection b/w Nora & Jacqueline with respect to this case: Ravindra Yadav, Spl CP, Crime/EoW pic.twitter.com/ejTt9GKxaN
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबसे पहली एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के साथ ही अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के द्वारा भी अगस्त महीने से इस मामले जांच की जा रही है। इस मामले में अब जैकलीन समेतो नोरा फतेही और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था।