फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 6: मंगलवार से भी कम रही बुधवार की कमाई, 'ब्रह्मास्त्र' ने छठे दिन बटोरे इतने करोड़

Wed, 14 Sep 2022 10:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 14 Sep 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva box office collection day 6 ranbir alia film earnings are continuously decreasing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज से पहले ही दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म शानदार कमाई करेगी और ऐसा हो भी रहा है। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग दी थी और इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। ऐसे में फिल्म का फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। फिल्म का टोटल कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अब बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो मंगलवार के मुकाबले थोड़ा कम है। 

Brahmastra Part One Shiva box office collection day 6 ranbir alia film earnings are continuously decreasing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हुई शानदार शुरुआत
'ब्रह्मास्त्र' ने अपने पहले दिन ही धमाल मचाते हुए 36.42 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद इस फिल्म की कमाई में उछाल आया। फिल्म ने शनिवार यानी अपने दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इस फिल्म का जादू रविवार को भी चला और इस दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ने 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Brahmastra Part One Shiva box office collection day 6 ranbir alia film earnings are continuously decreasing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को हुई इतनी कमाई
हालांकि, वीकएंड के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई ठीक-ठाक चल रही है। इस फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार 16.5 करोड़ और मंगलवार को 12.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अब बुधवार यानी छठे दिन इस फिल्म की कमाई और गिर गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने छठे दिन पर लगभग 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इस फिल्म के लिहाज से काफी कम है। बुधवार को हुई इस कमाई के साथ 'ब्रह्मास्त्र' का टोटल कलेक्शन 164.67 करोड़ रुपये हो गया है। 

यहां देखें पूरा कलेक्शन

दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 11 करोड़ (लगभग)
टोटल कलेक्शन 164.67 करोड़ रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva box office collection day 6 ranbir alia film earnings are continuously decreasing
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे वीकएंड पर फिर होगा धांसू कलेक्शन
वीकएंड के बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की बाकी फिल्मों के मुकाबले अयान मुखर्जी की फिल्म की कमाई शानदार चल रही है, जिस वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पास करार दिया जा है। हालांकि, फिल्म की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आ सकता है। दावा किया जा रहा है कि वीक डेज की वजह से फिल्म की कमाई शुरुआती दिनों के मुकाबले कम हो रही है लेकिन दूसरा वीकएंड आते ही इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed