फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनिका बेदी से लेकर राखी सावंत तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 18 Jan 2019 10:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Jan 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Monica Bedi birthday to Deepak Kalal these are top 5 bollywood news
Monica Bedi - फोटो : social media
अभिनेत्री मोनिका बेदी आज मना रही हैं अपना 44वां जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मोनिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे।  मोनिका बॉलीवुड में अपनी फिल्मों की वजह से कम और अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी मोनिका और अबू सलेम की लव स्टोरी...

पढ़े: Bdy Spl:अबू सलेम के साथ मोनिका बेदी की ऐसी थी लव स्टोरी,शादी के बाद हुआ था ये हाल
Monica Bedi birthday to Deepak Kalal these are top 5 bollywood news
cheat india - फोटो : FILE PHOTO
कोर्ट के आदेश के बीच इमरान हाशमी की वॉय चीट इंडिया हुई रिलीज
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म वॉय चीट इंडिया आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गुरुवार को वाइब्रैंट मीडिया नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी ने टी सीरीज, फिल्म के प्रोड्यूसरों तनुज गर्ग और इमरान हाशमी पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन करती है। इसलिए कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं, ऐसे में फिर भी फिल्म सिनेमघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम चीट इंडिया से बदलकर वॉय चीट इंडिया रख दिया है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
Monica Bedi birthday to Deepak Kalal these are top 5 bollywood news
manikarnika - फोटो : FILE PHOTO
रिलीज से पहले राष्ट्रपति भवन में कंगना रनौत की मणिकर्णिका की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' काफी चर्चा में हैं। इन दिनों कंगना सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मणिकर्णिका के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कगंना रनौत अलग-अलग तरीके भी अपना रहीं है। इस बीच खबर है कि फिल्म मणिकर्णिका की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में होगी। यह स्क्रीनिंग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रखी गई है।

पढ़े: थिएटर में रिलीज होने से पहले राष्ट्रपति आज देखेंगे मणिकर्णिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Monica Bedi birthday to Deepak Kalal these are top 5 bollywood news
akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo
शादी की 18वीं सालगिरह पर टि्वंकल खन्ना ने शेयर की बेहद खास तस्वीर
अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं । इन दोनों की शादी 17 जनवरी साल 2001 को हुई थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को सेलीब्रेट करने के लिए ये कपल एक मिनी वैकेशन पर गया हुआ है । हालांकि अभी डेस्टिनेशन के बारे में पता नहीं चला है लेकिन अक्षय अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए उनके साथ देश के बाहर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच टि्वंकल खन्ना ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर बेहद खास तस्वीर शेयर कर अक्षय कुमार को बधाई दी साथ की शादी के 18 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Monica Bedi birthday to Deepak Kalal these are top 5 bollywood news
deepak kalal - फोटो : file photo
यूट्यूबर दीपक कलाल की बीच सड़क पर हुई पिटाई,राखी संवात को आया गुस्सा
यूट्यूबर दीपक कलाल और राखी संवात के दोस्त की एक शख्स ने पिटाई कर दी है। उनकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हुई इस वीडियो में एक शख्स दीपक कलाल की बुरे तरह से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। दीपक कलाल की पिटाई के बाद अब इस पर राखी सांवत का रिएक्शन सामने आया है। इस तरह से दीपक की पिटाई पर राखी सावंत आग बबूला हो गई हैं।

पढ़ें : दीपक कलाल की बीच सड़क पर हुई पिटाई, राखी सावंत गुस्से में बोलीं- 'गलती की है तो...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed