फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान से मिलने को क्यों बेताब हैं दुनिया की ये सबसे खूबसरत एक्ट्रेस?

Thu, 28 Sep 2017 12:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Thu, 28 Sep 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Monica Bellucci wants to Meet SRK in Mumbai
Shahrukh and Monica

दुनिया की सबसे खूबसरत एक्ट्रेस एक बार शाहरुख खान से मिलना चाहती हैं। वे जल्द भारत आने वाली हैं, जानिए उन्हें क्यों पसंद है शाहरुख...


मशहूर इटालियन एक्ट्रेस मोनिका बलूची मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाली हैं। दुनिया की सबसे खूबसरत महिला कही जाने वाली बलूची फिल्म क्रिटिक अनुपम चोपड़ा से सिनेमा पर बात भी करेंगी। बलूची ने अपने टूर के दौरान शाहरूख खान से मिलने की भी इच्छा जताई। वो मोरक्कों में एक बार उनसे मिल भी चुकी हैं।

फिल्म देवदास से हुई किंग खान की कायल

Monica Bellucci wants to Meet SRK in Mumbai
Monica Belluchi

मोनिका ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म देवदास को देखा जिसके बाद से वे भारत में फिल्म करना चाहती हैं। मोनिका डायरेक्टर शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन, अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' और नीरज घेवान की फिल्म 'मसान' की कायल हैं। 

फिल्म डायरेक्टर की तारीफ के पुल बांधे

Monica Bellucci wants to Meet SRK in Mumbai
Shahrukh and Monica

कई डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी मोनिका ने कहा कि अलग-अलग नजरिए से देखा जाए तो हर डायरेक्टर अपने आप में टेलेन्टड है। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक महान डायरेक्टर अपने आप में पूरा का पूरा यूनिवर्स होता है जो हर चीज को बारिकी से समझने की कोशिश में लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूबसूरती को लेकर कही इतनी खूबसूरत बात

Monica Bellucci wants to Meet SRK in Mumbai
Monica Belluchi

जब अनुपमा चोपड़ा ने उनसे पूछा कि क्या खूबसूरती करियर में बाधा होती है तो उन्होंने बड़ी खूबसूरती से इस सवाल का ये जवाब दिया कि 'सौन्दर्यता एक घोड़े की तरह है और ये हमे देखना होता है कि हमे कैसे इसे चलाना है, अगर आप सौन्दर्यता के पीछे ही भागते रहोगे तो आप करियर में ज्यादा कुछ नहीं कर पाओगे।

विज्ञापन

बच्चों ने सिखाई जिंदगी की रियल्टी

Monica Bellucci wants to Meet SRK in Mumbai
Shahrukh and Monica

मोनिका 40 और 45 की उम्र में दो बार मां बनी। जब उनसे उनके बच्चों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे उनकी जिंदगी में शांति लेकर आए हैं और कहा कि उन्हें बच्चों से ही पता चला है कि आखिर जिदंगी का असल महत्व क्या है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed