बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच जारी है। जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोमवार को अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने ड्रग कार्टेल का मुद्दा संसद में उठाया। जिसका अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया और रवि किशन के बयान की आलोचना भी की।
जया बच्चन के पलटवार पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे उम्मीद थी कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया बच्चन के पलटवार पर अब रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने कहा, 'मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन जी मेरा समर्थन करेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग का आदी नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है। इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है। रवि किशन के इस बयान की चर्चा हो रही है।'
I expected Jaya ji to support what I said. Not everyone in the industry consumes drugs but those who do are part of a plan to finish the world's largest film industry. When Jaya ji & I joined, situation was not like this but now we need to protect the industry: BJP MP Ravi Kishan https://t.co/Ds9CDtVygU pic.twitter.com/tOYtN9Sgp9
गौरतलब है कि सोमवार को रवि किशन ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी (ड्रग्स) पैठ हो चुकी है। रवि ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।
रवि किशन के इस बयान पर जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, 'मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी इंडस्ट्री से कई वादे किए जाते हैं लेकिन पूरे नहीं होते। सरकार को मनोरंजन इंडस्ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्योंकि यह इंडस्ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है।' जया यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा।
जया बच्चन ने बिना उनका नाम लिए कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद अहम है कि सरकार इस इंडस्ट्री का साथ दे, सिर्फ इसलिए उसकी हत्या नहीं करे क्योंकि कुछ लोग (बुरे) हैं। आप पूरी इंडस्ट्री की इमेज खराब नहीं कर सकते। यह इंडस्ट्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको सम्मान दिलाती है। मैं कल बेहद शर्मिंदा हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने, जो कि इंडस्ट्री से ही हैं, इंडस्ट्री के खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।'
पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: जन्मदिन पर आराम नहीं काम करेंगे आयुष्मान खुराना, अगली फिल्म के लिए बहा रहे पसीना