{"_id":"56dbfe494f1c1ba0358b4782","slug":"most-expensive-gifts-ever-given-by-bollywood-celebs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सितारे खास दोस्तों को देते हैं कैसे-कैसे गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड सितारे खास दोस्तों को देते हैं कैसे-कैसे गिफ्ट
Sun, 06 Mar 2016 11:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:47 PM IST
सार
शाहरुख ने 5 दोस्तों को गिफ्ट की बीएमडब्लू
सलमान ने जैकलीन को दी 2.5 करोड़ की पेंटिग
शिल्पा को पति से मिली 3 करोड़ की अंगूठी
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन बॉलीवुड सितारों की लंबी लिस्ट है जिन्होंने बेहद मंहगे गिफ्ट अपने दोस्तो को दिए। बॉलीवुड के बड़े स्टार शाहरुख के लिए फिल्म 'रा-वन' का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। फिल्म को बहुत कामयाबी नहीं मिली लेकिन फिल्म में काम करने वाले सितारों का अनुभव अच्छा रहा। शाहरुख ने फिल्म के पांच क्रू मेंबर को बीएमडब्लू गिफ्ट की। 1 कार की कीमत एक करोड़ रुपये है।
2 of 11
आमिर खान
- फोटो : gettyimages
गिफ्ट करने के मामले में आमिर भी शाहरुख से कम नहीं है। आमिर ने अपनी पत्नी किरण रान को जो पहला गिफ्ट दिया वैसा गिफ्ट किसी भी पत्नी के लिए ख्वाब से कम नहीं। अमेरिका के बेहद खास बावेरली हिल्स में आमिर ने किरण के लिए एक अपार्टमेंट खरीद कर उन्हें गिफ्ट किया। जहां वो छुट्टियों में अपना हसीन वक्त गुजार सकें। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 75 करोड़ है।
3 of 11
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : gettyimages
बॉलीवुड में अगर सबसे ज्यादा और मंहगे गिफ्ट पाने वाली कोई हीरोइन है तो वो हैं शिल्पा शेट्टी। उनके पति राज कुन्द्रा जिस तरह के शानदार तोहफे शिल्पा को देते हैं उनसे दूसरी हीरोइनें जल-भुनकर रह जाती हैं। राज ने शिल्पा को सगाई में 3 करोड़ की डायमंड की अंगूठी दी। इसके बाद दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार दुबई की बुर्ज खलीफा के 19 वें माले पर उनके लिए अपार्टमेंट खरीदा। इसकी कीमत तकरीबन 50 करोड़ है। राज इंग्लैंड में करीब 52 करोड़ का बंगला भी शिल्पा को गिफ्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अमिताभ बच्चन
- फोटो : gettyimages
अमिताभ बच्चन अपने दोस्त फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा से लग्जरी कार रोल्स रॉयस तोहफें में पा चुके हैं। अमिताभ बच्चन गाड़ियो के शौकीन है इस बात का ख्याल रखते हुए विधु विनेद चोपड़ा ने एकलव्य की शूटिंग के दौरान अमिताभ को 3.5 करोड़ की कीमत की ये कार गिफ्ट की।
विज्ञापन
5 of 11
सलमान खान
- फोटो : gettyimages
सलमान खान जब फिल्म 'किक' की शूटिंग कर रहे थे, तो उनकी फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिज से दोस्ती की खूब चर्चा रही। सलमान ने फिल्म में जैकलीन का काम देखने के बाद एक बेहदव खास पेंटिंग गिफ्ट की। इस पेंटिंग की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।