फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सितारों ने अपनी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा, एक ने तो खर्च किए इतने करोड़ रुपये

Thu, 28 Sep 2023 10:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 28 Sep 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Most Expensive Weddings Of Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas Deepika Padukone Ranveer Singh
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों अपनी बिग फैट ग्रैंड वेडिंग में पैसे पानी की तरह बहाते हैं। पांच सितारा वेन्यू से लेकर डिजाइनर कपड़ों और ज्वेलरी तक फिल्मी सितारे इन खर्चों में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई शादियां हुई हैं, जिनमें करोड़ों का खर्च आया है।आज इस रिपोर्ट में हम आपको बी-टाउन की ऐसी ही शाही शादियों के बारे में बताएंगे...

Most Expensive Weddings Of Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas Deepika Padukone Ranveer Singh
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं तो वहीं निक जोनस पॉपुलर इंटरनेशनल पॉप स्टार हैं. इन दोनों सितारों ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस की इस ग्रैंड शाही शादी में 105 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था. उम्मेद भवन पैलेस में सभी मेहमानों के पांच दिन रुकने का खर्चा ही 3.2 करोड़ के करीब हुआ था
Most Expensive Weddings Of Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas Deepika Padukone Ranveer Singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 
एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रॉयल शादी भी हर किसी को याद है। इस शादी में इन दोनों सितारों ने दिल खोल कर खर्च किया था। इटली के लेक कोमो में विला में दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधे थे। इस विला में एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है। दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है, इसमें करीब 95 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Expensive Weddings Of Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas Deepika Padukone Ranveer Singh
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप हीरोइन अनुष्का शर्मा की इटली में हुई शादी बेहद भव्य और रॉयल थी। इस शादी में 90 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। अनुष्का के ब्राइडल लहंगे से लेकर गहने और वेन्यू हर चीज की खूब चर्चा होती रही थी।
 
विज्ञापन
Most Expensive Weddings Of Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas Deepika Padukone Ranveer Singh
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 
बिजनेसमैन राज कुंद्रा और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की शादी में भी ठाठ-बाठ की कोई कमी नहीं थी। वेडिंग ड्रेस और रिसेप्शन तक हर चीज पर हाथ खोल कर खर्च हुआ था।शिल्पा-राज की शादी का कुल खर्च का अनुमान 80 करोड़ के आसपास लगाया गया।

South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed