फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10 OTT Films: ये हैं 2022 में सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्में, लिस्ट से बाहर हुई यश की 'केजीएफ चैप्टर 2'

Thu, 21 Jul 2022 12:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Jul 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Most Watched Movies On OTT Platform Not Rrr Or Kgf 2 Most Streamed Yami Gautam's Film On Top News in Hindi
केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल अब तक बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। एक ओर 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो दूसरी ओर बहुत सी बड़े सितारों की हिंदी फिल्में ढेर हो गईं। वहीं, अब ऑरमैक्स मीडिया ने हिंदी भाषा के टॉप वेब शोज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया है।

Most Watched Movies On OTT Platform Not Rrr Or Kgf 2 Most Streamed Yami Gautam's Film On Top News in Hindi
अ थर्सडे, गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, व्यू गिनकर एक लिस्ट बनाई है, जिसमें उन हिंदी फिल्मों और वेब शो को शामिल किया गया जिन पर किसी भी व्यक्ति ने कम से कम 30 मिनट बिताए हैं। इस साल अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है...
 

फिल्म   व्यूज
अ थर्सडे (डिज्नी+हॉटस्टार) 25.5 मिलियन
गहराइयां (प्राइम वीडियो) 22.3 मिलियन
कौन प्रवीण तांबे? (डिज्नी+हॉटस्टार) 20.2 मिलियन
जलसा (प्राइम वीडियो) 13.9 मिलियन
शर्माजी नमकीन (प्राइम वीडियो) 12.7 मिलियन
दसवीं (नेटफ्लिक्स) 10.4 मिलियन
फोरेंसिक (जी5) 8.6 मिलियन
थार (नेटफ्लिक्स) 7.8 मिलियन
लव हॉस्टल (जी5) 7.5 मिलियन
लूप लपेटा (नेटफ्लिक्स) 5.7 मिलियन

Most Watched Movies On OTT Platform Not Rrr Or Kgf 2 Most Streamed Yami Gautam's Film On Top News in Hindi
पंचायत सीजन 2 , रॉकेट बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा 2022 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी वेब शो की लिस्ट भी जारी की गई है।
 

वेब सीरीज  प्लेटफॉर्म
पंचायत सीजन 2  अमेजन प्राइम वीडियो
रॉकेट बॉयज सोनीलिव
गुल्लक सीजन 3 सोनीलिव
रुद्र डिज्नी+हॉटस्टार
मानव डिज्नी+हॉटस्टार
द ग्रेट इंडियन मर्डर डिज्नी+हॉटस्टार
माई  नेटफ्लिक्स
भौकाल एमएक्स प्लेयर
अपहरण सीजन 2 अल्ट बालाजी
आश्रम सीजन 3 एमएक्स प्लेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Watched Movies On OTT Platform Not Rrr Or Kgf 2 Most Streamed Yami Gautam's Film On Top News in Hindi
पठान, राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों की लिस्ट भी जारी की गई है। लेकिन कई फैंस इस सूची से संतुष्ट नहीं हैं। कई लोगों ने सलमान खान की 'टाइगर 3' की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया, जबकि कई ने कहा कि रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' भी सूची में होनी चाहिए। एक शख्स ने कहा, 'टाइगर 3 लिस्ट में नहीं है। आपने इस सूची में लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र को भी शामिल नहीं किया है। बता दें कि IMDB द्वारा भारत में 2022 की शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची जारी करने के ठीक एक हफ्ते बाद यह सूची जारी की गई है। 'विक्रम', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'द कश्मीर फाइल्स', 'हृदयम' और 'आरआरआर' आठ से अधिक रेटिंग के साथ उस सूची में सबसे ऊपर हैं।
 

फिल्म रिलीज डेट
पठान 25 जनवरी 2023
राम सेतु 24 अक्तूबर 2022
विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022
आदिपुरुष 12 जनवरी 2023
जवान 2 जून 2023

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed