धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म किल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। लक्ष्य लालवानी अभिनीत इस फिल्म को अब तक की सबसे अधिक खून खराबे वाली फिल्म बताया जा रहा है। किल से पहले कई फिल्में बॉलीवुड में बनाई जा चुकी हैं, जिनमें काफी ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। आइए जानते हैं...
Violent Movies: इन फिल्मों में दिखाई गई खूब हिंसा, एक फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले कमाई के कई रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्म एनिमल पिछले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म में बड़ी संख्या में हिंसा दृश्य थे, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए थे।
वरुण धवन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर का नाम भी शामिल है। साल 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म बदले की कहानी बयां करती है। फिल्म में काफी ज्यादा हिंसक दृश्य दिखाए गए थे। वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
गैंग्स ऑफ वासेपुर निर्देशक अनुराग कश्यप के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से कई अभिनेताओं के करियर को काफी फायदा मिला। इस फिल्म के दोनों भाग में काफी ज्यादा हिंसा दिखाई गई थी।
फिल्म बैंडिट क्वीन में भी जमकर हिंसा दिखाई गई थी। फूलन देवी के जीवन पर बनी इस फिल्म को 26 जनवरी 1996 में रिलीज किया गया था। इसमें सीमा बिस्वास, निर्मल पांडे, मनोज बाजपेयी और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए थे। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा था।
Varun Dhawan: फैंस ने वरुण से की बेटी की तस्वीर की डिमांड, शुभकामनाएं देते हुए पूछा राजकुमारी का नाम क्या रखा?