फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: कुछ घंटों में ही 'लाइगर' के ट्रेलर को मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज, क्या टूटेगा 'बाहुबली 3' का रिकॉर्ड?

Thu, 21 Jul 2022 06:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Jul 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Most Watched Trailer in 24 Hours on Youtube: Liger Trailer War Baaghi 3 Bhaubali 2 Zero Housefull 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस ट्रेलर का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म से विजय बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर ने महज कुछ ही घंटों में एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अब कहा जा रहा है कि यह 24 घंटे में कई फिल्मों के ट्रेलर को पीछे छोड़ सकता है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ट्रेलर अब तक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए हैं। 

Most Watched Trailer in 24 Hours on Youtube: Liger Trailer War Baaghi 3 Bhaubali 2 Zero Housefull 4
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर

इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' पहले नंबर पर है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। वॉर के ट्रेलर ने 24 घंटे में 13 करोड़ व्यूज बटोर डाले थे। ट्रेलर की तरह फिल्म ने भी बॉकस ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 317 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

Most Watched Trailer in 24 Hours on Youtube: Liger Trailer War Baaghi 3 Bhaubali 2 Zero Housefull 4
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बागी 3

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज की सूची में दूसरे नंबर पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म है। टाइगर की फिल्म 'बागी 3' को यूट्यूब पर एक दिन में 12 करोड़ 67 लाख से अधिक व्यूज मिले थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उस तरह का कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 93.37 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Watched Trailer in 24 Hours on Youtube: Liger Trailer War Baaghi 3 Bhaubali 2 Zero Housefull 4
बाहुबली 2
बाहुबली 2

प्रभास की बाहुबली 2 का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर आया लोग इसे देखने के लिए यूट्यूब पर टूट पड़े। फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे में 12 करोड़ 42 लाख बार देखा गया। बता दें कि 'बाहुबली 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने कुल 510.99 करोड़ का बिजनेस किया था।  

विज्ञापन
Most Watched Trailer in 24 Hours on Youtube: Liger Trailer War Baaghi 3 Bhaubali 2 Zero Housefull 4
जीरो - फोटो : social media
जीरो

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर दशर्कों को खूब पसंद आया था। 24 घंटे में इस फिल्म ने 12 करोड़ 36 लाख से ज्यादा व्यूज अपने नाम किए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। फिल्म ने कुल 90 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed