आज पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है। भारतीय सिनेमा में मां के किरदारों को हमेशा से बेहद अलग और खास अंदाज में दिखाया गया है। वहीं समय के साथ मां के किरदारों और उससे जुड़े डायलॉग्स भी बदलते रहे हैं, लेकिन जिस तरह मां पर आधारित फिल्में और गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं वहीं बॉलीवुड फिल्मों में मां पर बने कुछ ऐसी भी डायलॉग्स हैं जो सदाबहार रहे हैं। मदर्स डे के मौके आज हम आपको मां पर बने डायलॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Mother's Day 2020: मां के प्यार को दर्शाते हैं ये सदाबहार डायलॉग्स,दिल को जाएंगे छू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायलॉग- 'मेरे पास मां है'
यह डायलॉग अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और निरूपा रॉय की फिल्म दीवार का है। यह फिल्म साल 1975 में आई थी। यह हिंदी सिनेमा के मशहूर डायलॉग्स में से एक है।
डायलॉग- 'अम्मी जान कहती थीं कोई धंधा छोटा नहीं होता... और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता'
यह साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस का डायलॉग है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जीशान अयूब, माहिरा खान और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
डायलॉग- 'जब मां का दिल तड़पता है न, तो आसमान में भी दरारें पड़ जाती हैं'
यह सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन का डायलॉग है। यह फिल्म साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, राखी जैसी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
डायलॉग- 'मां के दिल को दुखा के आज तक कोई खुश नहीं रहा है'
यह डायलॉग शाहरुख खान की फिल्म देवदास का है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म देवदास साल 2002 में आई थी।