{"_id":"5eb7c2e3fb6f116660542f84","slug":"mothers-day-2020-special-nargis-to-sridevi-these-iconic-mother-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day 2020: पर्दे पर 'मां' के ये पांच किरदार आज भी हैं यादगार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mother's Day 2020: पर्दे पर 'मां' के ये पांच किरदार आज भी हैं यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 10 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे विशेष
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां की ममता को बॉलीवुड में बखूबी दिखाया गया है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनीं जिनमें मां के संघर्षों से लेकर उनके प्यार को दर्शाया गया। पर्दे पर मां के किरदार को हमेशा के लिए अमर करने वालीं ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। मदर्स डे के मौके पर चलिए मां के उन किरदारों के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग आज भी भूले नहीं हैं।
2 of 6
मदर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नरगिस गांव में रहने वाली एक गरीब मां बनी थीं। फिल्म में दिखाया गया है कि अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां क्या क्या करती है।
3 of 6
दीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' में निरूपा रॉय ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय का नाम सुमित्रा देवी था। इसमें वह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की मां बनी थीं। इस फिल्म में एक मां अपने बेटे को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने के लिए क्या कोशिशें करती है उसी संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करण-अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1995 में आई 'करण-अर्जुन' फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म में राखी ने दुर्गा सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में मां का अटूट विश्वास दिखाया गया है। फिल्म में राखी के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हम साथ साथ हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम साथ साथ हैं' फिल्म में परिवार की एकता को दिखाया गया है। इस फिल्म में रीमा लागू ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म की थीम संस्कारों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक अच्छी परवरिश बच्चों को अच्छा इंसान बनाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।