{"_id":"5dd4e1f28ebc3e54b5469bfc","slug":"motichoor-chaknachoor-director-debmitra-biswal-allegation-film-maker-for-not-pay-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोतीचूर चकनाचूर की निर्देशक की दर्शकों से अपील-फिल्म न देखें दर्शक, रुपयों को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोतीचूर चकनाचूर की निर्देशक की दर्शकों से अपील-फिल्म न देखें दर्शक, रुपयों को लेकर हुआ विवाद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Motichoor Chaknachoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नए कथा लेखकों और निर्देशकों का किस तरह शोषण होता है, उसकी ताजगी बानगी बनी है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म मोतीचूर चकनाचूर। जिस तरह की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उसे देखने के बाद फिल्म की निर्देशक देबमित्रा बिस्वाल ने इसे अपनी फिल्म मानने से इंकार कर दिया है। देबमित्रा ने अहं के छिछले टकराव को फिल्म की बर्बादी की वजह भी बताया है।
2 of 4
Motichoor Chaknachoor
- फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर पिछले कई साल से बन रही है। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के हिट होने के बाद इस फिल्म को रिलीज करन की सुगबुगाहट शुरू हुई तो फिल्म की हीरोइन अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने फिल्म की रिलीज से पहले इसकी फाइनल कॉपी देखने की कोशिश की। इस पर फिल्म के निर्माता राजेश भाटिया आदि ने बाकायदा ट्रेड पत्रिकाओं में कानूनी नोटिस छपवाकर सुनील शेट्टी को इस फिल्म के बारे में किसी भी तरह का दखल देने से दूर कर दिया।
3 of 4
Motichoor Chaknachoor
- फोटो : social media
फिल्म की निर्देशक इस बीच अपने एडीटर चंदन अरोरा के साथ फिल्म पूरी कर चुकी थीं और ये फिल्म उन्होंने अपने कुछ परिचितों को बिना डबिंग या बिना फाइनल प्रोडक्शन के दिखाई भी। सबने फिल्म की खूब तारीफ की और इसे इन प्री रिलीज स्क्रीनिंग में तालियां भी खूब मिलीं। लेकिन, सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन की कामयाबी का इस पर ऐसा साया पड़ा कि इसकी पूरी शक्ल और सूरत ही बदल दी गई। देबमित्रा इसके लिए किसी को नाम लेकर दोषी तो नहीं ठहरातीं लेकिन वह ये जरूर कहती हैं कि ये वो फिल्म नहीं है जो उन्होंने बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोतीचूर चकनाचूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मोतीचूर चककनाचूर निर्देशित करने के एवज में फिल्म की निर्माता कंपनी वूडपेकर मूवीज ने जो मेहनताना देना देबमित्रा को तय किया था, वह भी उन्हें अब तक नहीं मिला है। इस बारे में निर्देशक ने बंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज रोकने का भी अनुरोध किया था। अब देबमित्रा का सोशल मीडिया पर ये फिल्म न देखने की अपील करने वाला पोस्ट सामने आया है। ये पोस्ट पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।