27 जनवरी को अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर ली। इस कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। वहीं उनकी शादी का सेलिब्रेशन अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच उनके संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। कपल की शादी की तस्वीरों के बाद अब उनकी संगीत सेरेमनी की वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही है।
Mouni Roy Sangeet Video: मौनी रॉय के संगीत का वीडियो आया सामने, एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद मौनी-सूरज के ठुमके
इंस्टाग्राम पर मौनी के संगीत की वीडियो वायरल हो रहा है। संगीत सेरेमनी में मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ जमकर डांस किया। दोनों ने स्टेज पर खूब ठुमके लगाए। इस वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री देखने लायक है। दोनों की इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उन्हें भी एंजॉय कर रहे हैं।
दोस्तों के साथ भी नाचीं मौनी
अभिनेत्री ने पति सूरज के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ भी स्टेज परफॉर्मेंस दिए। उनके दोस्त राहुत शेट्टी और प्रतीक उतेकर ने शाहरुख खान के गाने 'तुमसे मिलकर दिल का क्या हाल' पर डांस किया। अभिनेत्री के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई वीडियोज पोस्ट किए हैं।
देसी गर्ल बनीं मौनी
मौनी ने अर्जुन बिजलानी के साथ प्रियंका चोपड़ा के फेमस गाने 'देसी गर्ल' पर डांस किया। मौनी और अर्जुन के डांस मूव्स को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने सीटी बजानी शुरू कर दिया। बता दें कि मौनी और अर्जुन ने एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' में साथ काम किया था।
केक कटिंग सेरेमनी में किस करते दिखे मौनी-सूरज
संगीत सेरेमनी में ही मौनी और सूरज ने अपनी शादी का केक भी काटा। इस केक कटिंग के वीडियो में मौनी और सूरज को एक रोमांटिक मॉमेंट शेयर करते हुए देखा गया है। मौनी और सूरज इसमें एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
मौनी लगीं बेहद खूबसूरत
अपनी संगीत सेरेमनी ने में मौनी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था और इसके साथ उन्होंने हेवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। इस ड्रेस में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सूरज ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।