{"_id":"5adb070e4f1c1b390a8b5c97","slug":"mouni-roy-disclaims-reports-not-a-part-of-salman-khan-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस का टूटा दिल, सलमान खान के साथ फिल्म में नजर नहीं आएंगी टीवी की ये 'नागिन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस का टूटा दिल, सलमान खान के साथ फिल्म में नजर नहीं आएंगी टीवी की ये 'नागिन'
मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो जल्द ही बड़े परदे पर दिखाई देने वाली हैं। मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में उनका निगेटिव किरदार है।
2 of 5
Mouni Roy
पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि मौनी रॉय को सलमान खान की 'दबंग 3' का ऑफर भी मिला है लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद मौनी रॉय ने किया है। दरअसल हाल ही में मिजवा फैशन शो के दौरान वह पहुंची जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी।
3 of 5
mouni roy
मौनी से जब मीडिया ने 'दबंग 3' के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अच्छा है कि मैं यहां पर हूं। मैं 'दबंग 3' का हिस्सा नहीं हूं।' इससे पहले एक अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर छापी थी कि मौनी फिल्म में कैमियो का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी और वह फिल्म में 15 से 20 मिनट का रोल होगा।' ऐसी भी खबरें थीं कि मौनी इस फिल्म में चुलबुल पांडे की प्रेमिका के रुप में नजर आएंगी और वह फ्लैशबैक सीन्स में ही दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
फिल्मों के अलावा मौनी रॉय जल्द ही एकता कपूर के इंटरनेट प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो में भी एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि एकता कपूर जल्द ही 'मेहरुनिशा' नामक शो का निर्माण करने जा रही हैं और इस शो में मौनी हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की कहानी मेहरुनिशा और सलीम नामक कैरेक्टर के इर्द गिर्द घूमेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।