खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फीफा विश्वकप का खुमार बॉलीवुड सितारों पर भी खूब चढ़ा नजर आ रहा है। फीफी विश्वकप मैच के लिए अभिनेत्री मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार संग कतर में हैं। एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी फीफा एंजॉय कर रही हैं, वहीं उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड निखिल कामत भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।
2 of 4
मानुषी छिल्लर और निखिल कामत
- फोटो : instagram
मौनी रॉय कतर से लगातार एक के बाद एक तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर और निखिल कामत को भी मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। इस पोस्ट में मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार समेत मानुषी और निखिल को भई टैग किया है। इस तस्वीर में मानुषी छिल्लर व्हाइट जंपसूट में नजर आई तो वहीं निखिल काले रंग की टीशर्ट और जींस में दिखाई दिए।
3 of 4
उन्होंने फोटो में सूरज, मानुषी और निखिल को भी टैग किया। मौनी और सूरज ने आधिकारिक अर्जेंटीना किट पहनी थी, जबकि मानुषी ने सफेद जंपसूट और निखिल ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी थी। मानुषी छिल्लर ने भी अपने इंस्टा से मैच के दौरान की तस्वीर शेयर की है, हालांकि उन्होंने निखिल कामत के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है। अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पिछले कुछ समय से निखिल कामत संग डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में पब्लिकली अब तक कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : insta
मानुषी छिल्लर ने इसी साल आई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया है। इसमें उनके अपोजिट पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार नजर आए हैं। हालांकि फिल्म भले ही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन इसमें मानुषी छिल्लर के अभिनय को काफी सराहना मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।