आज मुंबई में काफी बारिश हो रही है, ऐसे में पैपराजी ने मौनी रॉय को दोस्तों के साथ देखा। कई पैपराजी एक्ट्रेस की फाेटो, वीडियो लेने की कोशिश करते रहे। लेकिन मौनी पैपराजी से बचती दिखीं, वह उनसे अपना चेहरा छिपाती दिखीं।
Mouni Roy: पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं मौनी रॉय, एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मौनी रॉय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती दिख रही हैं। आखिर मौनी ऐसा क्यों कर रही है? जबकि वह अक्सर पैपराजी के साथ फ्रेंडली रहती हैं, खूब सारी फोटोज भी क्लिक करवाती हैं।
पैपराजी से चेहरा क्यों छिपाती दिखीं मौनी
वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ एक कार में बैठी हैं, बाहर बारिश हो रही है। कार के बारह से जब पैपराजी मौनी रॉय की तस्वीर, वीडियो लेने की कोशिश करते हैं तो वह अपना चेहरा छिपा लेती हैं। इसके बाद वह कार से बाहर आती हैं तब भी पैपराजी की तरफ पीठ करके ही खड़ी हो जाती है। जो थोड़ी बहुत झलक भी मौनी रॉय की नजर आती है, उसमें वह काफी थकी हुई दिखी हैं।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
पिछले दिनों भी मौनी रॉय की जब पैपराजी ने फोटो ली तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि मौनी का माथा और चेहरा कुछ बदला सा नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने इस बदले हुए लुक के लिए मौनी रॉय को ट्रोल किया। यूजर्स का कहना था कि मौनी रॉय से जरूरत से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी चेहरे पर करवा ली है।
इस ट्रोलिंग के बारे में मौनी रॉय को भी पता है। नयनदीप रक्षित के साथ एक यूट्यूब चैनल पर की गई बातचीत में मौनी ने कहा था, ‘ट्रोलिंग मुझे परेशान नहीं करती है। मैं पहले ऐसे लोगों को ब्लॉक कर देती थी। अब मैं इनकी परवाह नहीं करती हूं। जो लोग ट्राेलिंग कर रहे हैं, वो बुरा कर्म कर रहे हैं। ये फेसलेस लोग कुछ भी बकवास करते हैं लेकिन मुझे इनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आईं, इस फिल्म में वह एक घोस्ट के रोल में दिखीं। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन मौनी के काम को पसंद किया गया। इस साल वह एक और फिल्म कर रही हैं, इसका नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रखा गया है। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं।
