फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: समंदर किनारे पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 09 Aug 2022 12:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 09 Aug 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Wishes her Husband Suraj Nambiar on his Birthday with Romantic photos and a sweet note
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मौनी अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। आज मौनी के पति सूरज नांबियार का जन्मदिन है और ऐसे में एक्ट्रेस ने बड़े ही खास अंदाज में सूरज को विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई सारी रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Mouni Roy Wishes her Husband Suraj Nambiar on his Birthday with Romantic photos and a sweet note
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी की चमक और दुनिया में सबसे अच्छी झप्पियां और पप्पियां देने वाले...मैं तुम्हारे साथ अनंतकाल तक रहने का इंतजार नहीं कर सकती। तुम मेरे सब कुछ और मेरा सबसे खूबसूरत हिस्सा हो।' इसके साथ मौनी ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह लिपलॉक करते भी दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)


 

Mouni Roy Wishes her Husband Suraj Nambiar on his Birthday with Romantic photos and a sweet note
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी इसी साल सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों 2019 में पहली बार मिले थे और मौनी सूरज को देखते ही अपना दिल हार बैठी थीं। इसके बाद काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मौनी अक्सर ही सूरज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Wishes her Husband Suraj Nambiar on his Birthday with Romantic photos and a sweet note
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है, ऐसे में मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed