{"_id":"62f20707e22a01202c17b799","slug":"boycott-laal-singh-chaddha-director-advait-chandan-reacted-on-aamir-khan-trolling-said-pay-every-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: आमिर-करीना के बाद 'बायकॉट' ट्रेंड पर आया डायरेक्टर का बयान, बोले- ट्रोल्स को मिले पैसे..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: आमिर-करीना के बाद 'बायकॉट' ट्रेंड पर आया डायरेक्टर का बयान, बोले- ट्रोल्स को मिले पैसे..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान-अद्वैत चंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। पिछले एक महीने से यह फिल्म लगातार चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट का ट्रेंड देखने को मिला था। इस बीच निर्देशक अद्वैत चंदन ने फिल्म को ट्रोल किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है।
2 of 4
आमिर खान-अद्वैत चंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने दिया करारा जवाब
हाल ही में यह दावा किया गया था आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर बज क्रिएट करने के लिए पैसे दिए हैं। जिस पर अब इस फिल्म के निर्देशक ने पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर उन लोगों पर तंज कसा है जिन्होंने इस तरह के दावे किए थे। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह पता चला है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए गए हैं। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। यह ठीक नहीं है। मैं बिना पैसे के उन्हें ट्रोल क्यों करूंगा?' इसके आगे उन्होंने तंज भरे लहजे में हैशटैग 'पे एवरी ट्रोल' लिखा।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक हैं। हाल ही में फिल्म के एक्टर आमिर ने यह खुलासा किया था कि यह हूबहू मूल फिल्म जैसी नहीं बल्कि इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म पर आमिर ने खुलासा किया था कि रिलीज से पहले फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से है टक्कर
चार साल बाद रिलीज हो रही आमिर की फिल्म के लिए हिट की राह उतनी आसानी नहीं है क्योंकि इसी के साथ अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इससे पहले दोनों फिल्म अतरंगी रे में साथ काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।