फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: बॉलीवुड को टक्कर देंगी आठ तेलुगू फिल्में, सनी देओल की चुप के साथ रिलीज होंगी 30 मूवीज

Tue, 20 Sep 2022 10:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
movie release this week sunny Deol Chup hindi tamil telugu gujarati and other language films in theatres
चुप, टेरेसा हैड ए ड्रीम, धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : Social Media

सिनेमा जगत में इन दिनों चारों तरफ बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर  फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा हो रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बहतरीन कमाई कर कईं रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। दर्शकों का रोमांच बढ़ाने वाली ये फिल्में आपके आने वाले वीकेंड में मनोरंजन का भरपूर तड़का लगाने का काम करेंगी। इसमें एक्शन थ्रिलर फिल्म 'चुप द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से लेकर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्क पशमीना' तक, आपके पास सिनेमाघरों में हिंदी से लेकर अन्य भाषाओं में देखने के लिए बहुत सारा कंटेंट रिलीज होगा। आइए देखते हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट....

movie release this week sunny Deol Chup hindi tamil telugu gujarati and other language films in theatres
चुप, गालिब, धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड फिल्मों का छक्का

इस हफ्ते हिंदी सिनेमा की छह फिल्में रिलीज होने जा रही है। जहां पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में साल की सबसे चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दस्तक दी, वहीं इस हफ्ते सनी देओल और दुलकर सलमान की जोड़ी के साथ-साथ अन्य पांच फिल्में भी आएंगी। इस हफ्ते 23 अगस्त को सनी देओल और मलयालम स्टारर दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट', 'प्रेम गीत 3', 'धोखा राउंड दी कॉर्नर', 'इश्क पश्मीना', 'पीपल ट्री' और दिपिका छिल्लिका की फिल्म 'गालिब' सिल्वर स्क्रीन रिलीज होने जा रही है।      

movie release this week sunny Deol Chup hindi tamil telugu gujarati and other language films in theatres
तेलुगू मेें आठ फिल्में - फोटो : Social Media

तेलुगू की आठ फिल्में
इस हफ्ते सिनेमाघरों में तेलुगू सिनेमा की आठ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जहां 'कृष्णा वृंदा विहारी', 'डोंगलुन्नारु जगराथा', 'अलुरी', 'गुरटुंधा सीताकलाम', 'सर्वम सिद्दाम', 'इक्षु' और 'दारी' 23 सितंबर को रिलीज होंगी। वहीं एक सीरियल किलर की कहानी दिखाने वाली 'पागा पागा पगा' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week sunny Deol Chup hindi tamil telugu gujarati and other language films in theatres
तमिल फिल्मों का चौका - फोटो : Social Media

तमिल का चौका
इस हफ्ते तमिल भाषा की फिल्मों का भी पूरा जोर रहने वाला है। चार फिल्मों की रिलीज के साथ तमिल इंडस्ट्री इस बार धमाका करने जा रही है। 'ट्रिगर', 'रेंडागाम', 'ब्यूफ्फून' और 'कुज्हली' सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। चारों फिल्में  23 सितंबर को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

विज्ञापन
movie release this week sunny Deol Chup hindi tamil telugu gujarati and other language films in theatres
टेरेसा हैड ए ड्रीम, द इनविटेशन - फोटो : Social Media

हॉलीवुड में दो
हॉलीवुड की इस हफ्ते दो धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में एक की कहानी जहां हॉरर, थ्रिलर और मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमेगी, वहीं दूसरी मदर टेरेसा की जिंदगी को पर्दे पर लाएगी।  'टेरेसा हैड ए ड्रीम' जहां 21 सितंबर को रिलीज होगी, वहीं 'द इनविटेशन' 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed