फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन फिल्मों को देख रियल लाइफ में किए गए अपराध, लिस्ट में अजय-शाहरुख की मूवीज भी शामिल

Sun, 02 Jul 2023 01:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
Movies That Led to Crime Bunty Aur Babli Special 26 Darr Dhoom
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों को समाज का आयना भी कहा जाता है। असल जिंदगी की घटनाओं को अक्सर फिल्मों के पर्दे पर उतारते देखा जा चुका है। वहीं, कई बार ऐसा भी हुआ है जब फिल्मों की कहानी से प्रेरित होकर लोग रियल लाइफ में इस तरह के काम करने की कोशिश की है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर सच में उस तरह के अपराध के अंजाम देने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Aamir Khan: कभी अपनी हाइट को लेकर परेशान रहते थे आमिर खान, 'टिंगू' कहे जाने का सताने लगा था डर

Movies That Led to Crime Bunty Aur Babli Special 26 Darr Dhoom
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल 26

स्पेशल 26 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। यह फिल्म रियल घटना पर आधारित थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म की तरह ही लूट को अंजाम देने की कोशिश की थी। पिछले साल के अगस्त महीने में पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के नेताजी सुभाष कॉम्प्लेक्स के एक वेलनेस सेंटर में इन्होंने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर लूट को अंजाम दिया था।

Movies That Led to Crime Bunty Aur Babli Special 26 Darr Dhoom
डर - फोटो : सोशल मीडिया
डर 

फिल्म डर शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में वह एकतरफा प्रेमी के रूप में नजर आए थे। इसमें किंग खान अपने प्यार किरण (जूही चावला) को पाने के लिए उसका अपहरण करने की कोशिश करते हैं। वास्तविक जीवन में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक व्यक्ति ने एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की थी। वह उसका लगभग एक साल तक पीछा करता और हर पल उस पर निगरानी रखा करता था। जब पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया तो उसने कहा कि वह फिल्म डर तरह ही जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies That Led to Crime Bunty Aur Babli Special 26 Darr Dhoom
बंटी और बबली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंटी और बबली

फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में दोनो  पैसे लूटने के लिए लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं और उस पैसे से लग्जरी लाइफ जीते हैं। असल जिंदगी में भी बहुत सारे जोड़ों ने वास्तविक जीवन में इस तरह की लूट करने की कोशिश की। दिल्ली में एक जोड़े को 2013 में लोगों को लूटने ृ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने फिल्म बंटी और बबली से प्रेरित होने की बात खुद कबूली थी।

विज्ञापन
Movies That Led to Crime Bunty Aur Babli Special 26 Darr Dhoom
धूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धूम

एक्शन फिल्म धूम ने स्पोर्ट्स बाइक के बाजार को जन्म दिया। इस फिल्म के बाद, भारतीय सुपरबाइक्स के प्रशंसक बन गए और पूरे देश में बहुत सारे बाइक माफिया गिरोह भी बन गए। एक दृश्य जहां जॉन अब्राहम और उनके गिरोह ने पैसे लूटने के लिए कसीनो की दीवार में एक छेद बनाया, केरल में भी इसी तरह की चोरी की सूचना मिली थी, जहां एक गिरोह ने एक शोरूम की दीवार में एक छेद बनाने की कोशिश की थी। बदमाशों ने आठ करोड़ रुपये लूटे थे।
Bigg Boss OTT 2: आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट पर निकाला गुस्सा, बोलीं- मैं नहीं वह खेल रहीं विक्टिम कार्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed