{"_id":"64a2e7d3869e3011c6068176","slug":"mr-and-mrs-mahi-rajkummar-rao-and-janhvi-kapoor-starrer-film-gets-a-new-release-date-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr And Mrs Mahi: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का इंतजार अभी बाकी, जानें कब रिलीज होगी जान्हवी-राजकुमार की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mr And Mrs Mahi: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का इंतजार अभी बाकी, जानें कब रिलीज होगी जान्हवी-राजकुमार की फिल्म
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने आ रही है। वर्ष 2021 की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद दोनों अब 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। नवंबर 2021 में फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस मूवी की घोषणा की थी। वर्ष 2022 में इसकी शूटिंग पूरी हुई, और अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
2 of 5
राजकुमार राव-जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का डायरेक्शन किया था। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर और शरण शर्मा की आखिरी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, फिल्म 'रूही' के बाद राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को वापस से साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
फिल्ममेकर करण जौहर ने मई 2022 में एक पोस्ट कर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। करण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'एक सपना जिसका पीछा दो दिलों ने किया है। पेश है शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।' हालांकि, किसी कारणवश फिल्म अपने निश्चित समय पर नहीं रिलीज हो पाई। वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट से साफ हो रहा है कि फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, राजकुमार राव ने हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू की है। इसके अलावा वह राज एंड डीके की वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में भी नजर आने वाले हैं। जान्हवी कपूर की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में 'बवाल', ''उलझन और पहली तेलुगू फिल्म 'देवारा' शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।