फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्टर इंडिया के रीमेक पर बढ़ा विवाद, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का खरा जवाब

Fri, 28 Feb 2020 06:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
mr india controversy not down javed akhtar reply to shekhar kapoor
Javed Akhtar and Shekhar Kapur - फोटो : Social Media

अली अब्बास जफर द्वारा 'मिस्टर इंडिया 2' की घोषणा के बाद से ही विवाद लगातार गहराता जा रहा है। फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर इसके एलान के बाद से ही नाराज हैं। हाल ही में जब उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया तो जावेद अख्तर ने उन्हें खरी-खरी सुना दी। 

mr india controversy not down javed akhtar reply to shekhar kapoor
shekhar kapoor - फोटो : file photo

शेखर कपूर ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, मिस्टर इंडिया के रीमेक पर तर्क ये नहीं है कि इसे बनाने से पहले मेरी इजाजत ली गई या नहीं। सवाल ये है कि अगर आप किसी निर्देशक के बहुत कामयाब काम से बनी फिल्म को रीमेक कर रहे हो तो क्या उस काम पर निर्देशक के कोई क्रिएटिव राइट्स नहीं होते हैं जिसे उसने इतनी मेहनत से किया है?'

mr india controversy not down javed akhtar reply to shekhar kapoor
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

शेखर कपूर के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'शेखर साहब, कहानी, परिस्थिति, सीन, किरदार, डायलॉग, लिरिक्स यहां तक की फिल्म का टाइटल तक आपका खुद का नहीं है। ये सब मैंने आपको दिया है। हां, आपने इस सब को बहुत ही खूबसूरती से बनाया है लेकिन आप कैसे ये दावा कर सकते हैं कि ये फिल्म मुझसे ज्यादा आपकी है। ये आपका आइडिया नहीं था, ये आपका सपना नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mr india controversy not down javed akhtar reply to shekhar kapoor
Mr. India - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि 'मिस्टर इंडिया' फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन जहां शेखर कपूर तो वहीं प्रोड्यूस बोनी कपूर ने किया था। फिल्म के सभी मुख्य किरदार आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।

जावेद अख्तर पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- हत्यारे का खुलकर समर्थन कर रहे हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed