ताहिर हुसैन को लेकर जावेद अख्तर के ट्वीट पर हंगामा शुरू हो गया है। कई लोगों सोशल मीडिया पर उन्हें उनके बयान की कड़ी निंदा की है। इस बीच बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए उन्हें नास्तिक बता दिया है।
जावेद अख्तर पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- हत्यारे का खुलकर समर्थन कर रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल गुरुवार को ताहिर हुसैन पर पुलिस की कार्रवाई के बाद जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'कई मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, दुकानें लूट ली गईं और कई आश्रय विहीन हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोगवश उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस के एक चीज पर डटे रहने को सलाम।'
So many killed , so many injured , so many house burned , so many shops looted so many people turned destitutes but police has sealed only one house and looking for his owner . Incidentally his name is Tahir . Hats off to the consistency of the Delhi police .
अब विवेक अग्निहोत्री ने इस जावेद अख्तर को जवाब देते हुए लिखा, 'ऐसे मुश्किल समय में, मैंने केवल अपने लोगों के लिए बोलने और मदद करने का फैसला किया है। क्योंकि मैं जावेद साहब जैसे महान नास्तिक और तर्कवादी से बहुत प्रेरित हूं, जिन्होंने अपनी सारी नास्तिकता को बहा दिया है और खूंखार हत्यारे का खुलकर समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उसका नाम ताहिर है।'
In such critical times, I have also decided to speak for and help only my people.
Because I am greatly inspired by a great atheist and rationalist like Javed Saab who has shed all his atheism and is openly supporting a dreaded murderer because his name is Tahir. pic.twitter.com/iHaPBZ8Jy6
बता दें कि निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
अंकित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर हुसैन व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूरे हिंसा मामले की जांच अब अपराध शाखा की एसआईटी करेगी। इससे पूर्व पुलिस ने गुरुवार को ताहिर के मकान की तलाशी ली। यहां से पेट्रोल बम, गुलेल और तेजाब बरामद हुआ।
'नजर 2' में शीजान मोहम्मद के किरदार पर हुआ खुलासा, जानिए क्यों है ये टीवी का सबसे चुनौती भरा किरदार