जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जान्हवी इस फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। जान्हवी फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान अपने बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने राजकुमार राव के साथ इंटीमेट सीन देने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Mr & Mrs Mahi: राजकुमार के साथ किसिंग सीन देने पर असहज थीं जान्हवी, बोलीं- अंदर ही अंदर बेचैन हो रही थी
जान्हवी और राजकुमार, शरण शर्मा निर्देशित इस फिल्म में पति-पत्नी के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में मिस्टर एंड मिसेज माही के निर्माताओं आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित की थी, जिसमें अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकार की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे दोनों अपने रोमांटिक किसिंग सीन की शूटिंग से पहले थक गए थे।
एक प्रशंसक को जवाब देते हुए जान्हवी ने कहा कि 20 घंटे की शिफ्ट के बाद वे अंदर ही अंदर मर रही थीं और यही वह समय था जब हमें इंटीमेट सीन शूट करना था। अभिनेत्री ने कहा, "फिल्म में मेरे और राज के रोमांटिक पलों में से अधिकांश में हम पूरी तरह से थके हुए थे। मुझे लगता है कि हमारा पहला रोमांटिक पल 20 घंटे की शिफ्ट के बाद था, और हम दोनों को ऐसा लग रहा था कि हम मर चुके हैं। हमारे पेट खराब थे, हमारे शरीर टूटे हुए थे, और फिर हमें ऐसा दिखना था कि हम प्यार में पड़ रहे हैं और हम अपना पहला किस करने जा रहे हैं, लेकिन सच में, हमें ऐसा लग रहा था कि हम अंदर ही अंदर मर रहे हैं।"
राजकुमार के साथ फिर से काम करने को लेकर, जान्हवी ने कहा, "रूही के दौरान, हम एक-दूसरे के साथ अधिक कॉमेडी, रोमांटिक दृश्य करना चाहते थे। हमें इस फिल्म में वे सभी चीजें करने का मौका मिला है। मैं हमेशा से राजकुमार की प्रशंसक रही हूं और ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने मेरा काम आसान कर दिया है।"
जान्हवी ने आगे कहा, जिस तरह हमारे किरदार महिमा और महेंद्र ने फिल्म में एक-दूसरे का समर्थन किया, राजकुमार ने भी शूटिंग के दौरान मेरी ठीक उसी तरह मदद की। उन्होंने मुझे ताकत दी और मुझे विश्वास है कि मैं उनकी वजह से एक बेहतर कलाकार बनी हूं।
Top 100 Stars: दुनिया से दूर होकर भी दिलों में मौजूद सुशांत, अब भी नेपो किड्स से मीलों आगे शोहरत