रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ लोगों की भी सराहना मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं कि 17 मार्च को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिला है।
Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरिका भट्टाचार्य के संघर्षों पर बनी इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। वहीं, इसका निर्माण निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। लगभग 25 करोड़ से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से थोड़ी कम कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन भी आ गए हैं।
Kick 2: विवादों के बाद फिर साथ आए सलमान-साजिद? इस बड़ी फिल्म पर कर सकते हैं काम
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को दो करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब तीन करोड़ 77 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं, जिनमें कल तक फेरबदल देखने को मिल सकता है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका वीकएंड कलेक्शन 10 करोड़ से कम ही रहेगा।
Priyanka Chopra: हॉलीवुड में नाम कमाना प्रियंका के लिए नहीं था आसान, इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रानी के अलावा इसमें जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बन भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों को सभी की कलाकारी काफी पसंद आई है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने फिल्म की जमकर सराहना भी की है।
Satish Kaushik: अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश की पत्नी का पोस्ट, शशि ने लिखा- पीएम की सांत्वना से मिली शक्ति
गौरतलब है कि इस फिल्म से पहले रानी को आखिरी बार साल 2021 में बंटी और बब्ली 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Ram Charan: विराट कोहली की बायोपिक में दिखेंगे राम चरण? एक्टर बोले- मैं उनके जैसा दिखता भी हूं